पृथ्वी हमारी माता है और हम सब इसके पुत्र समान है। अतः हर पुत्र का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपनी मां की रक्षा करे। उक्त बातें विश्व पृथ्वी दिवस पर शाहपुर पटोरी समस्तीपुर के टारा टोला में आयोजित एक भव्य परिचर्चा कार्यक्रम में देश के जाने माने पर्यावरणविद् व पर्यावरण सांसद बशिष्ठ राय बशिष्ठ ने कही।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज रासपुर पतसिया पश्चिम के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रजैसी में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में शनिवार को वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अमरनाथ राम ने की एवं संचालन संजय कुमार सिंह ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भाकपा माले का 53वीं स्थापना दिवस शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के बहादुरनगर में समारोह पूर्वक, मनाया गया. इस अवसर पर भारतीय क्रांति के तमाम शहीदों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दगा गया. वयोवृद्ध कार्यकर्ता सिया देवी ने पार्टी का झंडोत्तोलन किया. गगनभेदी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया.ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
रक्तदात्री के नाम से मशहूर महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने दान में मिले नि:शुल्क रक्त को रेड क्रॉस के कर्मी द्वारा उंची कीमत पर बेचने की मामले सामने आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे रक्तदाता का अपमान बताया है. श्रीमती सिंह ने इस मामले पर सीएस डा० संजय कुमार चौधरी द्वारा गठित जांच टीम को मामले की लीपापोती की कोशिश बताते हुए इसे खुद जिलाधिकारी द्वारा जांच करने की मांग की है.ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय के वर्ग 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की विशेष आयोजित की गई,जिसमें सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए।विद्यालय के प्रबंधन एवं विकास में भागीदार बनने हेतु एवं विद्यालय के कार्यों में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालय में बाल संसद का गठन लोकतांत्रिक तरीके से कराया गया। इसमें कुल 12 पदों के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता विजय राज ने नवीन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनके क्षेत्र में शराब की अवैध तस्करी अभी भी हो रही है। साथ ही उन्होंने बताया की कानून मात्र दिखावा है। शराब के कारण समुदाय भी बर्बाद हो रहा है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश के द्वारा भदैया एवं करीमनगर सहित कई पंचायतों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रखंड अंतर्गत इंदिरा आवास योजना में मिल रही अनियमितता की सूचना के मद्देनजर भदैया एवं करीमनगर पंचायत के इंदिरा आवास के दर्जनों लाभुकों से बुधवार एवं गुरुवार को व्यक्तिगत रूप से मिलकर मुलाकात की । लाभुकों से बातचीत करते हुए उन्होंने सभी लाभुकों से कहा कि अगर आपसे किसी के द्वारा चाहे वह इंदिरा आवास सहायक हो या कोई पंचायत प्रतिनिधि हो एक रुपए की भी मांग की जाती है और किसी तरह की धमकी जिसमें नाम काट देना या मकान निर्माण की दूसरी किस्त का ना मिलना दिया जाता है तो उसकी सूचना वह उन्हें अविलंब दें, साथ ही जिन इंदिरा आवास के लाभुकों ने राशि लेने के बाद आवास का निर्माण आरंभ नहीं किया है उन्हें उनके द्वारा तत्काल आवास निर्माण करने का निर्देश दिया गया एवं निर्माण नहीं करने की सूरत में उन पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। दूसरी और उन्होंने बेहतर पहल करते हुए प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान कहा कि उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि पंचायत में जितने भी इंदिरा आवास लाभुकों की लिस्ट हैं उन सभी लाभुकों को आम सभा के माध्यम से उनके द्वारा व्यक्तिगत रूप से सूचित करने का प्रयास किया जाएगा कि आप लोग बिचौलियों का शिकार ना हो किसी तरह की कोई समस्या हो सीधे आप प्रखंड कार्यालय में आकर उनसे मिले अन्यथा दूरभाष के माध्यम से उनसे संपर्क करें उनके समस्याओं का अविलंब निदान किया जाएगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत से राजकुमार ठाकुर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बीते दिनों ग्रामीणों को ई. श्रम कार्ड की जानकारी चाहिए थी। जिसके चलते ग्रामीणों के द्वारा ई-श्रम कार्ड से सम्बंधित एक सवाल मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड कराया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों को ई. श्रम कार्ड के बारे में जानकारियां मोबाइल वाणी के द्वारा सुलभ भाषा में दी गई। जिससे ग्रामीणों में काफी खुशियां दिखीं। उसके बाद ग्रामीणों के द्वारा मोबाइल वाणी के सारे टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।
टीवी एक जानलेवा संक्रमण बीमारी है, जो माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक जीवाणु से होती है।
सभी टीवी रोगियों को ₹500 प्रति माह इलाज अवधि तक निश्चय पोषण सहायता राशि डीबीटी के द्वारा उनके बैंक अकाउंट में जमा की जाती है।
