रक्तदात्री के नाम से मशहूर महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने दान में मिले नि:शुल्क रक्त को रेड क्रॉस के कर्मी द्वारा उंची कीमत पर बेचने की मामले सामने आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे रक्तदाता का अपमान बताया है. श्रीमती सिंह ने इस मामले पर सीएस डा० संजय कुमार चौधरी द्वारा गठित जांच टीम को मामले की लीपापोती की कोशिश बताते हुए इसे खुद जिलाधिकारी द्वारा जांच करने की मांग की है.ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।