स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बिहार सरकार के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन माननीय शिक्षा सह् संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा सरायरंजन प्रखंड के अख्तियारपुर पंचायत में की गई। इस शिविर कि विशेषताएं सुनने के लिए क्लिक करें

टीवी के लक्षण दिखे तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा दीदी से संपर्क करें।‌

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के बिशनपुर बथुआ से आरती देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि पानी की काफी दिक्कत है। वही जब पानी की समस्या के लिए वार्ड में कहा गया तो कुछ नहीं कहते है,उनके द्वारा कोई सुविधा नहीं है जिस कारण पानी पीने के लिए काफी दिक्कत होती है।

परिवार नियोजन संबंधित परामर्श के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र/ अपने क्षेत्र के एएनएम/आंगनबाड़ी सेविका/विकास मित्र/जीविका सहेली से संपर्क करें।

मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहद आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत)के पेयजल कार्यक्रम(अर्घ्यम)परियोजना अंतर्गत बाजी बुजुर्ग पंचायत के मुखिया मायानंदनी जी के द्वारा सभी नव निर्वाचित एवम पुनःनिर्वाचित वार्ड सदस्यो के साथ बैठक का आयोजन अपने सभागार परिसर में किया गया!विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के महम्मदीपुर से 13 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारी बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक राम नरेश यादव की नेतृत्व में टीम गठित कर की गई छापेमारी में दूर शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहद आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत)के पेयजल कार्यक्रम(अर्घ्यम)परियोजना अंतर्गत बाजी बुजुर्ग पंचायत के मुखिया मायानंदनी जी के द्वारा सभी नव निर्वाचित एवम पुनःनिर्वाचित वार्ड सदस्यो के साथ बैठक का आयोजन अपने सभागार परिसर में किया गया! जिसमे आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत)के कार्यक्रम सी.आर.पी.सुधीर कुमार जी के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया साथ ही पेय जल कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत करवाया गया! वही बैठक में उपस्थित आगाखान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत)के सामुदायिक संसाधन कार्यकर्ता(सीआरपी) चंद्रमणि कुमार द्वारा मुखिया महोदय एवम सभी वार्ड सदस्यो को पेयजल कार्यक्रम(अर्घ्यम) के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना में किए जाने वाले कार्यों एवम संस्था के उद्देश्य से विषतरीत रूप से अवगत करवाया गया!साथ ही नियमित रूप से जल नल का संचालन एवम वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सदस्यो के साथ नियमित रूप से निर्धारित समय पर पंचायती राज नियमावली के निर्देशानुसार बैठक करने हेतु सभी वार्ड सदस्य महोदय से आग्रह किया गया!वही सीआरपी विनय कुमार द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के बैठक पंजी को नियमित रूप से बैठक कर लेखांकन करने हेतु प्रेरित किया गया! मुखिया मायानंदनी जी के द्वारा सभी वार्ड सदस्य को निर्देश दिया गया कि आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत)के साथ मिलकर कार्य कर अपने पंचायत के सभी वार्डो में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना को सुचारू रूप से संचालन करना सुनिश्चित करेंगे ताकि नल–जल का स–समय लाभ पंचायत के सभी लाभुक को मिल सके और पेयजल आपूर्ति में कोई कमी जनता को न हो!मुखिया सहयोगी संतोष जी के द्वारा सभी वार्ड सदस्य महोदय से आग्रह किया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना को सुचारू रूप से संचालन कर अपने पंचायत को पेय जल संकट से पूर्ण रूप से निजात दिलाने में सहयोग करें,एवम पंचायत को बेहतर बनाने हेतु हर संभव प्रयास किया जाये! इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया मायानंदनी देवी,पंचायत सचिव,पंचायत समिति सदस्य,सभी वार्ड सदस्य ग्राम पंचायत राज बाजी बुजुर्ग,एवम आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत) से चंद्रमणि कुमार,सुधीर कुमार,विनय कुमार शामिल हुए!

उजियारपुर के माननीय विधायक श्री आलोक कुमार मेहता जी ने आज प्रखंड स्वास्थ्य मेला का विधिवत उद्घाटन किया। प्रखंड क्षेत्र के नगरगामा पंचायत के मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस मेले में स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत "आहन" (NNOVATORS_IN_HEALTH) जैसी कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने हिस्सा लेकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी कई जानकारियां साझा की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से संवाददाता राज कुमार ठाकुर बता रहें हैं की , इन्होने कुछ दिन पहले वृद्धा पेंशन पर ग्रामीणों से साक्षात्कार लिया जहाँ उन्हें पेंशन के बारे में सही जानकारी नहीं थी। ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के आधार पर संवाददाता ब्लॉक अधिकारी से मिले जहाँ पता चला की उनके डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी थी जिसे संवाददाता ने सही करवाया अंततः वृद्धा पेंशन का कार्य संपन्न हुआ। खबर का असर यह हुआ कि अथक प्रयास के बाद इस महीने से उन्हें वृद्धा पेंशन मिलेगा। ग्रामीणों ने उक्त बातों की जानकारी देकर संवाददाता राज कुमार और मोबाइल वाणी के सारे टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मोबाइल वाणी के द्वारा यह विशेष पहल है जिसके द्वारा गरीब असहाय व्यक्तियों को सरकार द्वारा चल रही योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग मिलता है।

समय और पैसे की करें बचत,आज ही गूगल प्ले स्टोर से eSanjeevani OPD ऐप डाऊनलोड करें और पायें मुफ्त चिकित्सकीय सलाह। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।