कोविड का तीसरा टीका मतलब ज्यादा सुरक्षा, सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति कोविड के दूसरे टीके के 9 महीने बाद तीसरा टीका जरूर लगवायें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बेटा और बेटी दोनों को समान शिक्षा देनी चाहिए। बेटा और बेटी दोनों में भेदभाव करने से समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।
बिहार सरकार के शिक्षा सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 22 अप्रैल 2022 को विद्यापतिनगर प्रखंड के कांचा पंचायत में एवं सरायरंजन रंजन प्रखंड के अख्तियारपुर पंचायत में की जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आशा एवं परिवार के सदस्यों के साथ विमर्श अनुसार रोगी के घर पर अथवा सहमत स्थान पर उपचार आरंभ की जाती है टीवी रोगियों का।
सभी टीवी रोगियों को ₹500 प्रतिमाह इलाज अवधि तक निश्चय पोषण सहायता राशि डीबीटी के द्वारा उनके बैंक खाते में जमा की जाती है।
फेफड़ों के टीवी वाले रोगी जब हंसते अथवा छींकते हैं तो रोग के जीवाणु छोटे कणों के रूप में हवा में फैल जाते हैं। यदि कमरा बंद हो अथवा हवादार ना हो तो सांस द्वारा यह संक्रामक जीवाणु स्वस्थ व्यक्ति के फेफड़ों में पहुंच उन्हें भी टीवी से संक्रमित कर देता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
टीवी का आधुनिक और संपूर्ण उपचार सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में बिल्कुल मुफ्त है।
टीवी अब लाइलाज नहीं है। टीवी के उपचार में प्रयुक्त दवाएं एवं उपचार की अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि रोगी नया है अथवा पहले भी 1 महीने या ज्यादा समय तक टीवी की दवाओं का सेवन कर चुका है। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रकार के टीवी रोगियों के लिए निशुल्क जांच एवं दवा उपलब्ध है। टीवी का सफल उपचार दवाओं के नियमित सेवन एवं कोर्स के पूरा करने पर निर्भर करता है।
मुकेश कुमार
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन, नई दिल्ली और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में पुसा प्रंखड के मोहम्मदपुर देवपार गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या -11 में बच्चों और माता समिति सदस्यों के साथ जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर के कौशल कुमार और सपोर्ट पर्सन दीप्ति कुमारी नें बाल हिंसा, पोक्सो कानून तथा बाल विवाह के विरुद्ध मजबुती से अपनी आवाज बुलंद करने हेतु जागरुक किया। मौके पर स्थानीय मुखिया नवीन कुमार राय नें बताया कि उन्होंने ग्राम पलायन पंजी में अपनें पंचायत का डाटाबेस इकट्ठा कर रहा हुँ। मौके पर श्वेता कुमारी और सिग्मा कर्ण के द्वारा 1098, अनाथ, बेघर, गुमशुदा, बिमारी, बाल विवाह, बाल मजदूर, बाल व्यापार, छेड़छाड़, कुपोषण, मेडिकल सहायता, सेल्टर, नामांकन एवं मानसिक प्रंताडना से बचाव के लिए जागरुक किया। इस संवाद कार्यक्रम की अघ्यक्षता सेविका सुमित्रा देवी सेविका नें किया।
