कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन, नई दिल्ली और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में पुसा प्रंखड के‌ मोहम्मदपुर देवपार गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या -11 में बच्चों और माता समिति सदस्यों के साथ ‌जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर के कौशल कुमार और सपोर्ट पर्सन दीप्ति कुमारी नें बाल हिंसा, पोक्सो कानून तथा बाल विवाह के विरुद्ध मजबुती से अपनी आवाज बुलंद करने हेतु जागरुक किया। मौके पर स्थानीय मुखिया नवीन कुमार राय नें बताया कि उन्होंने ग्राम पलायन पंजी में अपनें पंचायत का डाटाबेस इकट्ठा कर रहा हुँ। मौके पर श्वेता कुमारी और सिग्मा कर्ण के द्वारा 1098, अनाथ, बेघर, गुमशुदा, ‌बिमारी‌, बाल विवाह, ‌बाल‌‌ मजदूर, बाल व्यापार, छेड़छाड़, ‌कुपोषण, मेडिकल‌ सहायता, सेल्टर, नामांकन एवं मानसिक प्रंताडना से बचाव के लिए जागरुक किया। इस संवाद कार्यक्रम की अघ्यक्षता सेविका सुमित्रा देवी सेविका नें किया।