टीवी अब लाइलाज नहीं है। टीवी के उपचार में प्रयुक्त दवाएं एवं उपचार की अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि रोगी नया है अथवा पहले भी 1 महीने या ज्यादा समय तक टीवी की दवाओं का सेवन कर चुका है। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रकार के टीवी रोगियों के लिए निशुल्क जांच एवं दवा उपलब्ध है। टीवी का सफल उपचार दवाओं के नियमित सेवन एवं कोर्स के पूरा करने पर निर्भर करता है।
