समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखण्ड अंतर्गत एक चिंतन सभा का आयोजन नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु किया गया।।आज राजकीय कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरायरंजन के प्रांगन में पूर्व विधायक माननीय श्री दुर्गा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में "छात्र एवं छात्राओं के जीवन/शिक्षा में नैतिक शिक्षा की भूमिका"विषय पर चिंतन सभा आयोजित किया गया।उक्त समारोह में विभिन्न संस्थाओं के विद्वानों ने खुलकर विचारों को साझा कियाl विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रो. राम भरत ठाकुर, पूर्व विभागध्यक्ष, अर्थशास्त्र,मिथिला विश्वविधालय थे,जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से सबको प्रभावित किया।जबकि उतक्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मेयारी के सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक अमरनाथ मिश्रा ने बच्चों की प्रतिभा को उभारते हुए जीवन के मूल्यों को प्रतिपादित किया।सभा में प्र.अ.रणजीत मिश्रा,दीपक सिंह,तेज नारायण आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम का विधिवत संचालन विद्यालय की शिक्षिका किरण कुमारी ने किया।