योजना का सबसे पहला निशाना यह है कि जो लोग गरीब है उनको अच्छा घर दिया जाये और यह लोग इनका लाभ ले पाए । इस योजना के साथ सरकार एक ओर योजना को ला रही है । राज्य की सरकार जमीन खरीदने के लिए 60,000 रू की भी मदद करेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री आवास स्थल शिक्षा मदद योजना का भी आरम्भ कर रही है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला से हमारे संवाददाता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की शुरुआत सभी बूढ़े बुजर्गों को बुढ़ापे में अच्छे से जीवन व्यतीत करने के आर्थिक सहायता स्वरूप पेंशन देने के लिए हुई । बिहार वृद्धजन पेंशन योजना को दो भागों में बांटा है। जिस बुजुर्ग की आयु 60 से 79 वर्ष के बीच में उसको 400 रूपये हर माह पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी।
बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला से हमारे संवाददाता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं। इसके होम पेज पर जाकर रजिस्टर ऑन ई-श्रम Register on E-shram के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा, इस पेज पर अपना आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोर्ड, ईपीएफओ और ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करें।
आयुष्मान भारत-जन आरोग्य योजना से संबंधित किसी भी जानकारी या मदद के लिए सरकार ने एक निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 14255 का इस्तेमाल कर सकते हैं। योजना के किसी लाभार्थी का नाम भी इस हेल्पलाइन की मदद से कंन्फर्म किया जा सकता है।
आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। आयुष्मान कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके माध्यम से आयुष्मान कार्डधारक को पांच लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इसके तहत 1,393 प्रोसीजर शामिल किए गए हैं। ... इसके अंतर्गत 1354 हेल्प पैकेज (health package) शामिल किए गए हैं।
इन्नोवेटर्स इन हेल्थ (इंडिया) एक विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का निर्माण दलसिंहसराय के केउटा से की जा रही है। एक प्रोजेक्ट APPI के तहत दलसिंहसराय, विद्यापति नगर एवं सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में 100% कोविड-19 वैक्सीनेशन के लक्ष्य को लेकर लगभग 5 महीनों से कार्यक्रम का संपादन हो रही है।
भारत देश के बिहार राज्य के दलसिंहसराय में एक व्यापक सामुदायिक-स्वास्थ्य कार्यक्रम का निर्माण कर रहे हैं, जो 220,000 ग्रामीण निवासियों का समुदाय है। IIH 2010 में तपेदिक (टीबी) के साथ शुरुआत की और 2015 में मातृ और नवजात स्वास्थ्य को शामिल करने के लिए विस्तार किया।
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत नि:शुल्क मेधावी छात्राओं को शिक्षा दी जाएगी।
बेटी की पढ़ाई में ही सबकी भलाई है। अगर एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरे समाज को शिक्षित कर सकती है। जिससे कि उनके समाज के साथ-साथ पूरे देश कि समुचित विकास हो सके। इसीलिए बेटी को पढ़ाना बहुत जरूरी है।
इन्नोवेटर्स इन हेल्थ (इंडिया) "आहन" के सरायरंजन से फील्ड कोऑर्डिनेटर कृष्ण मोहन कुमार के साथ साक्षात्कार ने कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि हमारी संस्था का मूल उद्देश्य 100% वैक्सीनेशन करवाना है। कोरोना से मुक्ति के लिए सभी को वैक्सीन लेना चाहिए।
