बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने ग्रामीण से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनके यहाँ पानी का मूल श्रोत ट्यूबवेल है। क्योकि सरकार की जो नल जल योजन है वो नाकाम योजना हो गई है। इससे जनता को कोई फायदा नहीं हुआ है। यहाँ के ग्रामीण ट्यूबवेल के द्वारा ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं। और यहाँ का जो पानी है उसमे आयरन की मात्रा बहुत है। जिससे सेवन से लोगो को आये दिन तरह तरह की बीमारियां का सामना करना पड़ता हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विद्यापतिनगर प्रखंड के गढसिसइ पंचायत से छात्र-छात्राएं बताया कि सरकारी स्कूल में पठन-पाठन की व्यवस्था सही रुप से संचालन नहीं हो पाती है।

Transcript Unavailable.

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कार्पियो सवार बदमाशों ने घर में घुसने के बाद पिस्टल का भय दिखाकर पहले बक्से में रखा डेढ़ लाख रुपया लो फिर उसके बाद लड़की को अगवा कर अपने साथ ले गए इस मामले में अपराध की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है प्राथमिकी के लिए थाना में दिए गए आवेदन में मां ने कहा है कि हम लोगों अपने परिवार के साथ में घर में थे तभी उजले रंग के स्कॉर्पियो से राजा कुमार ज्ञानी चौधरी अभिषेक कुमार रवि कुमार अविनाश के अलावे दो तीन अज्ञात व्यक्ति मेरे घर में घुस आए इसके बाद पिस्तौल निकालकर गोली चला जान मारने का भय दिखाकर परिवार के सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया फिर बक्सा की चाबी मांग कर उसने उस रखे ₹100000 लूट लिया आवेदन में कहा है कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मेरे उतरी का अपहरण कर अपने साथ ले गए नेता ने कहा है कि उसे आशंका है कि बदमाश उसकी बेटी में जबरदस्ती अवैध रूप से शादी करने के बाद ध्यान देने के लिए मजबूर कर सकते हैं थाना अध्यक्ष अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत बघड़ा पंचायत में गुरुवार को गंगा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को मौके पर मौजूद ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। मृतक बच्चों की पहचान बघड़ा निवासी प्रमोद राय के 10 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार एवं पवन राय के 11 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार के रूप में की गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा बताया गया कि सभी बच्चे गंगा के तट पर अपनी अपनी गाय चरा रहे थे इसी क्रम में चारों बच्चे गंगा स्नान करने नदी में उतरे अचानक गहरे पानी में जाने के वजह से चारों बच्चे डूबने लगे मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दो बच्चों को तो डूबने से बचा लिया लेकिन दो बच्चों को बचाया नहीं जा सका जब तक उन बच्चों को बचाया जाता दो बच्चों की मौत हो चुकी थी। नौनिहालों की मौत से उनके घरों पर कोहराम मचा हुआ है वहीं मृतक बच्चे को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी है और सभी की आंखें नम है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवैसिंगपुर में गुरुवार को जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र और चाइल्डलाइन सब सेंटर पटोरी के द्वारा बाल सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मेघन साहनी ने किया इस कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भारत सरकार के चाइल्ड लाइन सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित टोल फ्री नंबर 1098 के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक किया गया साथ ही मौके पर मौजूद सभी लोगों को इस बाबत बताया गया कि क्षेत्र में कहीं भी लावारिस अवस्था में कोई बालक या बालिका पाई जाती है तो उसकी सूचना अविलंब 1098 नंबर पर दें। कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया मौके पर चाइल्डलाइन सब सेंटर पटोरी की टीम मेंबर अंजू कुमारी, बलराम चौरसिया, टीम लीडर कौशल कुमार ,दीप्ति कुमारी के साथ सैकड़ों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने जयनेद्र से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि ये एक रिएलिटी है की दारु दिखावा के लिए बंद हुआ है। स्पष्ट रूप से देखा जाए तो दारू सभी जगह उपलब्ध है। सरकार की जो निति है वो विफल हो रही है। सरकार हर तरफ से इसमें नाकाम हो रही है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

सभी व्यस्क कोरोना के दोनों टीका अवश्य लगाएं। एक अधूरा दो से पूरा पर टीकाकरण कर्मी से साक्षात्कार

देश की बेटियां ललाम लक्ष्य तक पहुंच सकती है जब उसके पास सही शिक्षा हो। इसीलिए हम सबको बेटी के शिक्षा पर अथक प्रयास करना चाहिए। एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरे समाज को शिक्षित कर देगी जिससे पूरा देश का सर्वांगीण विकास समुचित हो पाएगा।

बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है इसलिए हमें दोनों को समान शिक्षा ही देनी चाहिए। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।