समस्तीपुर।मंडल कारा समस्तीपुर के बापू सभागार में रेडक्लिफ लैब्स एवं आशा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में " स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं हाइजीन कार्यशाला सह कीट वितरण "कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन अधीक्षक ज्ञानिता गौरव,आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा,रेडक्लिफ लैब्स के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री चंदन मिश्रा एनजीओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू एवं रोटरी क्लब समस्तीपुर के अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्लिफ लैब्स के दिल्ली प्रोजेक्ट मैनेजर श्री चंदन मिश्रा ने भाग लिया।अध्यक्षता अधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने किया।मंच संचालन संजय कुमार बबलू ने किया। उद्घाटन के बाद सभी मंचासिन पदाधिकारियों को रेडक्लिफ लैब्स द्वारा पाग,चादर और मोमेंटो से सम्मानित किया।इस अवसर पर आशा सेवा संस्थान के सचिव द्वारा रेडक्लिफ लैब्स के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री चंदन मिश्रा को पाग,चादर और मोमेंटो से सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबिधित करते हुए चंदन मिश्रा ने कहा की स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य की चाबी हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता हैं इसलिए मनुष्य को अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा की स्वास्थ्य एक अमूल्य धन हैं। जो एक बार खो जाए तो फिर वापस नहीं आता हैं इसलिए हमें आसपास साफ-सफाई स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा की स्वच्छता को हमें अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए,तभी हम स्वास्थ्य रह सकते हैं।इस अवसर पर रेडिक्लिफ लैब्स द्वारा 100 हाइजीन कीट पुरुष बंदियों के लिए और 100 हाइजीन कीट महिला बंदियों के बीच वितरित किया गया।पुरुष बंदियों के लिए ब्रश,जीभिया,साबुन,कंघी,कोलगेट पेस्ट एवं महिला बंदियों को इसके साथ साथ सैनिटरी पैड भी दिए गए।बताते चलें की रेडिक्लिफ लैब्स के संस्थापक श्री धीरज जैन पूरे भारत देश में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जन जागरूकता कार्यक्रम स्वयं सेवी संस्था के साथ मिल कर करते रहते है। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।मौके पर सहायक अधीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

आज दिनांक 29 अप्रैल 2022 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुल निर्माण निगम/आईओसीएल/चीनी मिल/जूट मिल से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आहूत की गई।बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, प्रभारी विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व प्रशाखा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, एनएचएआई के PD, आईओसीएल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने बताया की अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के अलावे अपने निजी चापाकल से पूर्ति कर पाते हैं। नल जल योजना का पानी समय अनुसार रोस्टर बनी हुई है उसी के अनुसार आता है।इसके अलावे अपने निजी चापाकल का उपयोग करते हैं इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर बसढ़िया बैगन चौक के पास गुरुवार को तेज रफ्तार से जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो बच्चा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बाइक की डिक्की तोड़ उसमें रखा एक लाख रुपए निकाल भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने दो किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया। वहीं उसका एक साथी भाग निकलने में कामयाब रहा। जिसे स्थानीय थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा की गई पूछताछ में बदमाश ने अपनी पहचान कटिहार थाना के रौतारा निवासी सोम यादव व भागने वाले का नाम मोनू कुमार बतलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरपुर गांव निवासी राम सिकिल चौधरी दलसिंहसराय एनएच स्थित एचसीएफडी शाखा से दो लाख रुपए की निकासी कर एक लाख पेंट की जेब में और एक लाख रुपए बाइक की डिक्की में रख घर जा रहे थे। इसी दौरान बैंक से ही घात लगाए गिरोह ने उनका पीछा किया। गांव पहुंचने से पूर्व रवि सिंह डाला स्थित चापाकल के पास जैसे ही पानी पीने के लिए बाइक लगाई एक बाइक पर पीछा कर रहे दो उचक्कों ने डिक्की तोड़ रुपए से भरा थैला लेकर भागने लगा। घटना से कुछ ही दूरी पर मौजुद एक युवक को गड़बड़ी की आशंका हुई और उसने उचक्कों के पीछे अपनी बाइक दौड़ा दी। लगभग दो किलोमीटर बाद शेरपुर गांव के समीप उनमें से एक बाइक सवार को दबोच लिया गया। उसे कुछ ग्रामीणों ने कब्जे में ले लिया। वहीं दूसरा साथी चकमा देकर बाइक सहित भाग निकला। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रसुनज्जय कुमार ने बताया कि पीड़ित से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। धड़ाए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बेटा और बेटी के समान शिक्षा पर ग्रामीणों का विचार

रक्तदान महादान है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने एक ग्रामीण से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। इसको हम जैसे युवाओं को अमल करना होगा। और इससे बचना होगा। बाल विवाह एक सामाजिक कुरीतियां है। हम सबको बाल विवाह को रोकना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने ग्रामीण से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकारी योजना का कार्यक्रम कागज तक ही सीमित रह जाता है। इसका समुचित लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाता जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया है।सरकार का जो भी योजना चल रहा है सब विफल है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सबों को जागरूक होना जरूरी है। पर्यावरण संरक्षित होगा तभी हम लोग संरक्षित होंगे। इसलिए हम सब को पर्यावरण संरक्षण के लिए पेट्रोल डीजल चालित वाहन का उपयोग नाइक के बराबर करनी चाहिए। पेड़ पौधे अधिक से अधिक लगाना चाहिए।