बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला से हमारे संवाददाता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि वृद्धजन पेंशन योजना बिहार सरकार द्वारा प्रदेश के बुजुर्गों के लिए 60 वर्ष की आयु पूरा करने पर 400 रूपये और 80 वर्ष की आयु के बाद 500 रूपये प्रति माह पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता दी जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की श्रम कार्ड होल्डर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। जैसे ,प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना।प्रधाानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना।स्वरोजगार करने वाले लोगों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना। सार्वजनिक वितरण प्रणाली।अटल पेंशन योजना।और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ इन श्रमिकों को आसानी से मिलेगा
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम के अन्तर्गत बिहार के युवा वर्ग ऋण के द्वारा अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लोन की सुविधा दी जाती है। बच्चों को एक क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जाता है जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार चार लाख की धनराशि को अपनी उच्च शिक्षा को पूरा करने के लिए उपयोग में ला सकते है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत सभी महिला उद्यमियों को नया उद्यम स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा ₹1000000 तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा कुल लागत का 50 फ़ीसदी या फिर अधिकतम 500000 का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा और बाकी ₹500000 बिना ब्याज के प्रदान किए जाएंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोविड का तीसरा टीका मतलब ज्यादा सुरक्षा, सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति कोविड के दूसरे टीके के 9 महीने बाद तीसरा टीका जरूर लगवायें।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर कहते हैं की यहाँ के ग्रामीण जल का प्रयोग चापाकल और नल-जल के द्वारा करते हैं। इसके साथ ही सिंचाई के लिए कुँआ के पानी का भी प्रयोग करते हैं।
प्राथमिक विद्यालय, बरूआ जहीगरा सहित प्रखंड क्षेत्र में शुरु हुआ दिव्यांग छात्रों का सर्वेक्षण
डुमरी उत्तरी गांव में मजदूर का शव पहुचते ही परिजनों में मची कोहराम
जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र और चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी के द्वारा बाल सुरक्षा और संरक्षण को लिए मोहीउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिहैसिंहपुर में खुला मंच कार्यक्रम किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक श्री मेघन सहनी जी नें किया। वहीं शिक्षक/शिक्षिकाओं को भी 1098 के प्रति संवेदनशील और जागरूक किया गया। बील भागीदारी के साथ साथ बच्चों के द्वारा बाल सुरक्षा के मुद्दे पर गम्भीरता से चर्चा किया गया। मौके पर चाइल्ड लाइन सब सेंटर पटोरी की टीम मेम्बर अंजु कुमारी, बलराम चौरसिया, टीम लीडर कौशल कुमार तथा दीप्ति कुमारी उपस्थित थे।
नगर परिषद के नजरी नक्शा में गड़बड़ी सुधार की मांग को लेकर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह को स्मार-पत्र सौंपकर इसे सुधार कराने की मांग की गई है.स्थानीय मोतीपुर निवासी महिला अधिकार कार्यकर्ता सह महिला संगठन ऐपवा के जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर कहा है कि नजरी नक्शा धरातल पर उतरकर बनाने के बजाय एसी चैंबर में बैठकर बनाने का आरोप अधिकारियों पर लगाते हुए वार्ड परिसीमन से संबंधित नजरी नक्शा को गड़बड़ी का पुलिंदा बताया है. वार्डों का सीमांकन, चौहद्दी समेत एक क्षेत्र विशेष को जबरदस्ती दूसरे क्षेत्र विशेष में घुसाना, सामाजिक- सांस्कृतिक रूप से बसे टोले-मुहल्ले को विभक्त करना, सरकारी कार्यालय, नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, मंदिर- मस्जिद- गुरूद्वारा आदि को चिंहित नहीं करना, स्वतंत्र क्षेत्र कस्बे आहर को मोतीपुर में घुसा देना जैसे त्रुटि का नजरी नक्शा में भरमार है. मोतीपुर जो एक बड़ा गाँव है. पूर्व में यह पंचायत भी रहा है. राजस्व गांव के साथ इसका अपना थाना नंबर-130 है. नगर परिषद के गजट में शामिल है लेकिन नजरी नक्शा में इसका नाम तक दर्ज नहीं है. करीब हरेक गांव-टोला को करीब दो-दो वार्डों में बांट दिया गया है जो अव्यवहारिक प्रतीत होता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
