बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नन्द कुमार चौधरी ने मनीष कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि पानी प्रदूषित हो रहा है इसका मुख्य कारण हम खुद हैं। आज कल जो कूड़ा कचरा फेकते है वो नदी में ही जाता है। इसके लिए हमलोग को कूड़ादान का उपयोग करना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समय और पैसे की करें बचत,आज ही गूगल प्ले स्टोर से eSanjeevani OPD ऐप डाऊनलोड करें और पायें मुफ्त चिकित्सकीय सलाह।

कोविड का तीसरा टीका मतलब ज्यादा सुरक्षा, सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति कोविड के दूसरे टीके के 9 महीने बाद तीसरा टीका जरूर लगवायें।

Transcript Unavailable.

मध्य विद्यालय नंदनी को बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिलने व जिले में प्रथम स्थान आने से स्कूल के शिक्षकों व छात्र और छात्राओं में खुशी की लहर है। शुक्रवार को स्कूल में समारोह आयोजित कर उन्होंने हर्ष दिवस मनाया। समारोह की अध्यक्षता एचएम चिंता कुमारी ने की व संचालन धीरज कुमार ने किया। समारोह में पटना में गुरुवार को बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, से बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिलने व स्कूल को जिले में प्रथम स्थान दिए जाने पर सभी ने प्रसन्नता जतायी। ज्ञात हो कि बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए राज्य में 66125 विद्यालय ने आवेदन किया था जिसके लिए मध्य विद्यालय नंदनीं को 100 में 96 मिला। हर्ष समारोह में अध्यक्ष सुधांशु कुमार, सचिव बिंदी देवी, देवकली देवी, अरुण चौधरी, मिथिलेश कुमार, मनजीत कुमार राय, मुकेश कुमार, ममता कुमारी, रेमी कुमारी, मंजू कुमारी, मुकेश कुमार, नागेन्द्र कुमार यादव, संतोष कुमार, संजीव कुमार कनौजिया, चंद्रमणि ठाकुर आदि उपस्थित थे।

सरारी से पत्नी की शिकायत पर शराबी पति को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत

वास भूमि, आवास, मनरेगा में 3 सौ दिन काम एवं 5 सौ रुपये मजदूरी देने, 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने आदि को लेकर संघर्ष तेज के उद्देश्य से संगठन को मजबूती देने हेतु खेग्रामस का सदस्यता अभियान स्थानीय चक मोतीपुर के वार्ड-13 में चलाया गया. इस अभियान के तहत एक सौ से अधिक महिला- पुरूषों को खेग्रामस सदस्य बनाया गया. अभियान का नेतृत्व स्थानीय देवन सहनी, जयनारायण सहनी, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, खेग्रामस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने किया.मौके पर नये सदस्यों को को संबोधित करते हुए माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी खेत मजदूरों, तमाम तरह के ग्रामीण मजदूरों, समस्त सीमांत किसानों व बटाईदारों का प्रतिनिधि संगठन खेग्रामस है. यह ट्रेड यूनियन के तहत मान्यता प्राप्त संगठन है और इसकी शाखाएँ देश के सभी राज्यों में है. नई सदस्यता भर्ती कर मजदूरों के हक- हूकुक को लेकर आंदोलन तेज करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ल्की वर्षा में भी बाजार की सड़के पानी में डूब जाना ताजपुर की नियति बन चुका है. इस बार मात्र दो दिन की हल्की वर्षा में दरगाह रोड, अस्पताल रोड, मोतीपुर वार्ड-10, फलमंडी रोड, थाना रोड, शंकर टाकीज रोड, बहेलिया टोल आदि जलमग्न है. यदि नाला का निर्माण नहीं किया गया तो आगामी वर्षात में खरीददारों का बाजार में प्रवेश करना मुश्किल हो जाएगा. सड़क पर जल जमाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला अधिकार कार्यकर्ता सह महिला संगठन ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा है कि इससे पहले भाकपा माले समेत अन्य महागठबंधन के दलों ने आंदोलन चलाया था. आंदोलन के दौरान अधिकारी वार्ता में वर्षा के बाद युद्ध स्तर पर नाला निर्माण कराने का घोषणा किया था. वर्षा समाप्त होने के बाद भी प्रशासन सोई रही. अभी नगर परिषद को करीब 6 करोड़ रुपये आवंटन मिलने की भी चर्चा है. इस पैसे से संपूर्ण बाजार क्षेत्र में नाला निर्माण कराने की मांग की है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

*रोसरा कांड के पीड़िता के पिता को जेल में बंद करे प्रशासन- बंदना सिंह* *शिकायत दर्ज कराने जाने पर यूपी के थाना में ब्लातकार हो तो पीड़ित जाएंगे कहाँ- सुरेंद्र* *रोसरा घटना में पीड़िता की माँ, मौसा एवं फूफा की भी भूमिका की भी जांच हो- ऐपवा* यूपी के ललितपुर में ब्तातकार की शिकायत दर्ज कराने गई पीड़िता को थाना में पुनः ब्लातकार करने जैसी घटना से देशवासी स्तब्ध हैं. इससे भी ज्यादा इस घटना पर योगी- मोदी का चुप्पी शर्मनाक है. रोसरा दुष्कर्म कांड की उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपी शिक्षक पिता को गिरफ्तार कर जिला प्रशासन जेल में बंद करे साथ ही जानकारी के बाबजूद मामले को दबाने की कोशिश में लगे पीड़िता की शिक्षिका मां एवं मामा पर भी कारबाई करे जिला प्रशासन. नहीं चाहते हुए भी पीड़िता की जान खतरे में देखकर मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना के खिलाफ ताजपुर पैक्स पर ऐपवा के विरोध सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा. उन्होंने कहा कि ऐसे पिता को जीने का हक नहीं है. इन्होंने पिता- पुत्री की पवित्र रिश्ता को कलंकित किया है. उन्होंने मामले की जानकारी के बाबजूद शिक्षिका मां एवं मामा पर भी कारबाई की मांग की है. ऐपवा नेत्री ने पीड़िता का शिकायत लिए बिना थाना से भगाने की जांच एवं थानेदार पर कारबाई की मांग भी की. इससे पूर्व भाकपा माले एवं ऐपवा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला. अपने- अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे कार्डबोर्ड लेकर कार्यकर्ताओं ने चक मोतीपुर से विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च क्षेत्र भ्रमण के बाद मोतीपुर पैक्स के पास पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखण्ड कमिटी सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता, देवकी सहनी, कुशो सहनी. मंती देवी, सुमित्रा देवी आदि ने सभा को संबोधित किया.

नगर निगम गठन काल से ही सफाई एवं कूड़ा उठाव से बंचित विवेक-विहार मुहल्ला में नगर निगम प्रशासन एवं माले नेताओं के बीच छीड़ी संघर्ष पर शुक्रवार को मुहल्ले में सफाई एवं कूड़ा उठाव शुरू होते ही विराम लग गया. विदित हो कि नगर निगम बनने के बाद आज तक मुहल्ले में सफाई एवं कूड़ा उठाव कर्मी आते ही नहीं थे. इससे आक्रोशित मुहल्लावासियों ने भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन को इसकी लिखित शिकायत की थी. बाबजूद कारबाई नहीं होते देख माले नेताओं ने 7 मई को नगर निगम कार्यालय घेराव की घोषणा कर रखा था. इस आंदोलन के मद्देनजर नगर निगम के वरीय अधिकारियों के पहल पर सुपरवाइजर आकाश कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार ने अन्य सफाई एवं कूड़ा उठाव कर्मी के साथ मुहल्ला में पहुंचकर कार्य शुरु कराकर आंदोलन स्थगित करने का आग्रह किया. इस संबंध में माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुपरवाइजर आकाश कुमार मुहल्लावासी प्रवीण कुमार, अरूण कुमार, उमेश कुमार, ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह, विश्वनाथ रामराम, सेवानिवृत्त फौजी रामबली सिंह के साथ समझौता वार्ता के बाद सफाई एवं कूड़ा उठाव से बंचित सभी मुहल्ले में सफाई एवं कूड़ा उठाव की गारंटी करने के बाद आंदोलन तत्काल स्थगित करने की घोषणा की गई। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।