किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 11 मई को दिल्ली मैं रेडक्लिफ लैब और जे एस एम संस्था के से किशोर स्वस्थ जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का मुख्य विषय 14 से 19 वर्ष के लड़के, लड़कियों को सुरक्षा, स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए उन्हें शारीरिक व मानसिक तौर पर सबल बनाने का प्रयास करेंगे l ऐसा इसलिए कि बाल यौन शोषण के जोखिमों को कम किया जा सके। कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि डॉ दिनेश मिश्रा ने कहा कि किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बहुत जरूरी है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत और समस्तीपुर नगर निगम के चकदीनदयाल सारी मुहल्ला में क्राई-"चाइल्ड राइट्स एंड यू" के सहयोग से 30 किशोरियों को बालिका सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम के तहत् मासिक धर्म के समय उपयोग के लिए स्वच्छता कीट दिया गया। सभी उपस्थित किशोरियों को इलाके की मसहुर सामाजसेविका सिग्मा कर्ण की अध्यक्षता में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की एकाउंटेंट श्वेता कुमारी और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की सपोर्ट पर्सन दीप्ति कुमारी के हाथों से सैनिटरी नैपकिन व साबुन देकर मासिक श्राव के वक्त साफ-सफाई और पैड का उपयोग करने हेतु जागरुक किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारी ट्रक चालकों के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से खुशी क्लिनिक तथा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड एक्शन रिसर्च मथुरा द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण तथा चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड मथुरा संस्थापन में दिनांक 1० से 12 मई 2022 तक किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार बना देश का सबसे अधिक मशरूम उत्पादन वाला राज्य डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया है कि बिहार देश में सबसे अधिक मशरूम उत्पादन करने वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि नेशनल हार्टीकल्चर बोर्ड से जारी आंकड़े के अनुसार बिहार में 2021-22 वर्ष में 28000टन मशरूम का उत्पादन हुआ है जो देश भर में मशरूम उत्पादन का दस प्रतिशत है। उन्होंने इसके लिये राज्य के मशरूम उत्पोदकों को बधाई दी। डा श्रीवास्तव ने मशरूम उत्पादन की ट्रेनिंग में उल्लेखनीय योगदान के लिये मशरूम के मुख्य वैज्ञानिक डा दयाराम की सरहाना करते हुये कहा कि यह उनके लिये बहुत ही हर्ष का विषय है कि जहां आज से कुछ वर्षों पहले यह धारणा थी कि मशरूम का उत्पादन सिर्फ पहाड़ी राज्यों में हो सकता है क्योंकि वहां लंबे समय तक ठंड पड़ती है। डा श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने अपने पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में लगभग तीस से अधिक बड़े मशरूम प्लांट का उद्घाटन किया है जिसमें तापमान के अनुकूलन के कारण सालों भर मशरूम की खेती की जा सकती है। डा दयाराम ने कहा कि मशरूम एक ऐसी खेती है जिसमें खेत की जरूरत नहीं है इसलिये इससे जुड़कर सीमांत किसान भी आमदनी कर सकते है। विश्वविद्यालय के सूचना प्रभारी डा कुमार राज्यवर्धन ने कहा कि कुलपति डा श्रीवास्तव के निर्देश पर विश्वविद्यालय में मशरूम के ऐसे प्रभेद भी विकसित किये गये हैं जिसका उत्पादन गर्मी में भी किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में मशरूम के विभिन्न उत्पाद जैसे बिस्कुट, समोसा, नमकीन आदि बनाकर भी बिक्री की जाती है तथा युवाओं को इसका प्रशिक्षण भी दिया जाता है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने इस उपलब्धि के लिये कुलपति डा श्रीराम और डा दयाराम को बधाई दी।
मोहिउद्दीन नगर 67 वीं बीपीएससी परीक्षा में हुए पेपर लीक के विरुद्ध एआईएसएफ़ कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर चौक से चलकर स्टेशन चौक तक सोमवार को प्रतिरोध मार्च निकाला जहां मार्च सभा में तब्दील हो गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने किया सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला सचिव दीपक कुमार धीरज ने कहा कि बिहार सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग के संरक्षण में बीपीएससी से कुछ खास धनकुबेर के बच्चे के हाथ में सरकार इस देश की प्रशासनिक व्यवस्था सौपना चाहती है ताकि उनके झोली कभी खाली न रहे वही विश्वविद्यालय संयोजक अविनाश कुमार ने कहा बिहार की शैक्षणिक वातावरण में इतना गिरावट आया है कि बच्चे को अपने राज्य छोड़कर दूसरे राज्य में पढ़ाई लिखाई के लिए पलायन करना पड़ रहा है बावजूद सरकार एक परीक्षा संपन्न नहीं करवा पा रही है वैसे में बिहार के छात्रों के ऊपर बिहार सरकार के द्वारा आर्थिक हमला बर्दाश्त नहीं होगा। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
आज दिनांक 9 मई 2022 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास,PMAY,LSBA,DWSC,NGT, नगर विकास, मनरेगा, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन, परिवहन, प्रदूषण नियंत्रण परिषद की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने 12 चक्का ट्रक से 186 कार्टून विदेशी शराब की बरामद, चालक एवं उप चालक गिरफ्तार
मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के टेढ़ी बाजार स्थित नीम चौक से गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान सोमवार को स्थानीय पुलिस ने एक ट्रक से 186 कार्टून विदेशी शराब बरामद की। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजन कुमार के द्वारा बताया गया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि 12 चक्का ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 जीसी 6216 है पर अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है इसके उपरांत उनके द्वारा पुलिस टीम गठित करते हुए उक्त ट्रक को रोककर तालाशी ली गई तो उस पर वाटर फिल्टर मशीन लदा हुआ था और उस वाटर फिल्टर मशीन के अंदर 186 कार्टून मैकडॉवेल नंबर वन शराब थी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शराब बरामदगी के पश्चात उनके द्वारा शराब लदा हुआ ट्रक, चालक तथा उपचालक को हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में चालक के द्वारा बताया गया कि उसको जानकारी नहीं थी कि गाड़ी में शराब बंद है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
माँ से बड़कर कोई नाम क्या होगा इस नाम का हमसे एहतराम क्या होगा जिसके पैरों के नीचे जन्नत है उसके सर का मक़ाम क्या होगा। मां तो जन्नत का फूल है प्यार करना उसका उसूल है, दुनिया की मोह्ब्बत फिजूल है मां की हर दुआ कबूल है, मां को नाराज करना इंसान तेरी भूल है, मां के कदमो की मिट्टी जन्नत की धूल है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भाकपा-माले जिला स्थाई समिति की बैठक शनिवार को मालगोदाम चौक स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। अध्यक्षता भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने की। बैठक में पार्टी के जिला व सभी प्रखंडों के सम्मेलन की तैयारी, खेग्रामस, भाकपा-माले व अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता अभियान, पार्टी पत्रिका "लोकयुद्ध" के पाठकों की संख्या बढ़ाने आदि पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्थाई समिति के सदस्य अमित कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, जीवछ पासवान, मिथिलेश कुमार व आमंत्रित सदस्य उपेन्द्र राय, प्रमिला देवी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत स्थानीय थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे को लेकर शनिवार को अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन एवं थानाध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के द्वारा बताया गया कि जनता दरबार में कुल 4 मामले प्राप्त हुए जबकि दो पुराने मामलों की भी सुनवाई की गई जिसमें कुछ मामलों में प्रतिवादी के अनुपस्थित रहने, साक्ष्य प्रस्तुत एवं आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण किसी भी मामले का निपटारा नहीं हो सका। जानकारी देते हुए अंचल निरीक्षक वेद प्रकाश के द्वारा बताया गया कि सभी मामलों की सुनवाई हेतु अगली तारीख दी गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
