बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की आयुष्मान कार्ड के द्वारा लोगों को फ्री में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ देने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत कार्ड की शुरुआत की थी. सितंबर 2018 में इस स्कीम को शुरू किया गया था. इस योजना के तहत हर कार्डधारक को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है.

प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में बुधवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जवाहरलाल राय के द्वारा की गई । इस बैठक में सर्वसम्मति से डॉ साधना आनंद को रोगी कल्याण समिति का सचिव चुना गया एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में पहुंचने वाले मरीजों के हितों को ध्यान में रखकर कई निर्णय लिए गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नल जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति में बाधा होने पर आप 9122400777 पर व्हाट्स एप, 18603455555 नंबर पर फोन और मोबाइल एप prdshikayat.bgsys.co.in पर सूचना दे सकते हैं. इस पर समय-सीमा के भीतर अविलंब कार्रवाई होगी. साथ ही सूचना देने वाले को कार्रवाई के बारे में जानकारी दी जायेगी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक नल जल योजना के माध्यम से प्रत्येक घर तक पीने के पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। अब देश के किसी भी नागरिक को पीने के पानी के लिए कहीं भी दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि सरकार द्वारा उनके घर में पीने का साफ पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला से राज कुमार ठाकुर ,समस्तीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मध्याह्‌न भोजन स्कीम देश के 2408 ब्लॉकों में एक केन्द्रीय प्रायोजित स्कीम के रूप में 15 अगस्त, 1995 को आरंभ की गई थी। वर्ष 1997-98 तक यह कार्यक्रम देश के सभी ब्लाकों में आरंभ कर दिया गया। वर्ष 2003 में इसका विस्तार शिक्षा गारंटी केन्द्रों और वैकल्पिक व नवाचारी शिक्षा केन्द्रों में पढ़ने वाले बच्चों तक कर दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला से राज कुमार ठाकुर ,समस्तीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सरकारी स्कूल में सभी बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाता है, ताकि स्कूल में बच्चे रोजाना आयें और उन्हें पर्याप्त पोषण मिलता रहे। सरकार इसके लिए अलग से गाइडलाइन तैयार करती है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड के आलमपुर गांव के लोग अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के अलावे अपने निजी चापाकल से कर रहे हैं। दिनचर्या में उपयोग की गई जल को पुनः उपयोग में लाए जाने की विधि भी अपनाई जा रही है।

Transcript Unavailable.

अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) को गांव-गांव में फैलाने का कवायद तेज कर दिया गया है. मोतीपुर कारीख स्थान से सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय के नेतृत्व में टीम निकालकर बढ़ई टोला में एक सौ से अधिक महिला-पुरूषों को खेग्रामस का सदस्यता निर्देशिका का पाठ कर सदस्य बनाया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के द्वारा बुधवार को उमा पांडेय महाविद्यालय, पूसा कैंपस में छात्रसंघ महाविद्यालय प्रतिनिधि रिचा कुमारी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। और छात्रो को नई शिक्षा नीति के बारे में बताया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।