15/5/22को समस्तीपुर जिला परिवहन मजदूर युनियन कार्यालय मे डॉ एस एम असगर इमाम की अध्यक्षता मे आटो टोटो से रंगदारी वसुली ,शहर मे अतिक्रमण, को लेकर चिंता जताई गई। फैसला लिया गया 19/5 /22को चक्का जाम किया जायेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के परिसर को असामाजिक तत्त्वों के जमावाड़ा से मुक्त कराये प्रशासन।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक, समस्तीपुर को पत्र लिखकर कहा कि -दिनांक 12 मई 2022 (वृहस्पतिवार) को राजकीयकृत उच्च विद्यालय धर्मपुर,समस्तीपुर के शिक्षक श्री बिरजू राम को विद्यालय परिसर में कुछ अपराधियों के आपसी विवाद में गोली लग गयी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

आज समस्तीपुर प्रखंड के पंचायत समिती भवन में समस्तीपुर प्रखंड प्रमुख समीना खातुन की अध्यक्षता में समस्तीपुर पंचायत समिति की बैठक आहूत थी। बैठक में समस्तीपुर विधान पार्षद श्री तरूण कुमार, उप प्रमुख श्री राजेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राहुल कुमार,सदस्य सचिव प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी श्री खगेंद्र मोहन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार मिश्र, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका कुमार गौतम, कनीय अभियंता विद्युत श्री शैलजा नंद साहू, के साथ पंचायती राज के सभी निर्वाचित प्रतिनिधी उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मजदूरों को खेग्रामस के बैनर तले ईकट्ठा कर संघर्ष की नई ईबादत लिखेगा खेग्रामस. शनिवार को मोतीपुर गाँव के अलावे के खेत- खलिहानों में खेग्रामस का सदस्यता अभियान चलाते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा. सदस्यता अभियान का नेतृत्व माले खेग्रामस के प्रभात रंजन गुप्ता, प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने किया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर रूपनारायणपुर बेला पंचायत के मुखिया निरंजन कुमार साह का बाल संसद के मंत्रियों एवं मीना मंच के मंत्रियों के द्वारा अभिनन्दन किया गया। बैठक में प्रधानाध्यापक ने बच्चों को त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं जनप्रतिनिधि के अधिकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत के निवासी व झंझट टाइम्स के संपादक आर.के.राय के पिताजी राम उदगार राय की प्रथम पुण्य -तिथि पर राम उदगार नगर , जितवारपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी l कार्यक्रम का शुभारम्भ माकपा विधायक दल के नेता व विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर तथा उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की l अपने सम्बोधन के क्रम में राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि राम उदगार राय जी समस्तीपुर रेल मंडल में ड्राइवर , ब्रेकडाउन के पद से सेवानिवृत थे l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नियमित वर्ग संचालन के सभी उपाय करने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर आइसा समस्तीपुर कॉलेज इकाई के बैनर तले आइसा से जुड़े छात्रों ने समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में जुलूस निकालकर विभिन्न विभागों पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानाचार्य के समक्ष पहुंच जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता कॉलेज संयोजक संजीव कुमार तथा संचालन सह संयोजक अनिल कुमार ने किया।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नितेश कुमार ने अन्नू प्रिया से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की हमलोग पीने के लिए पानी चापाकल से लाते हैं। जब डॉक्टर साफ़ पानी पीने की सलाह देते हैं तो हमलोग पानी को उबालकर उसे छान कर पीते है। गर्भवती महिला को भी इस तरह से पानी पीने को देते हैं।हमारे क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता हमें पानी को साफ़ करने की कोई जानकारी नहीं देती हैं

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड स्वामित्व योजना आयुष्मान सहकार योजना प्रधानमंत्री कुसुम योजना स्वनिधि योजना अन्‍त्‍योदय अन्‍न योजना नेशनल एजुकेशन पालिसी योजना

समय और पैसे की करें बचत,आज ही गूगल प्ले स्टोर से eSanjeevani OPD ऐप डाऊनलोड करें और पायें मुफ्त चिकित्सकीय सलाह .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।