पुलिस लाइन दूधपुरा में होमगार्ड की बहाली में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शामिल अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की बंगराहा पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि अपनी दिनचर्या में जल की पूर्ति नल जल योजना के अलावे अपने निजी चापाकल से करते हैं। जब कभी-कभी नल जल योजना से पानी नहीं आ पाता तो चापाकल का उपयोग करते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदूदाबाद से पुलिस ने एक शराब कारोबारी एवं डूमैनी से मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने शुक्रवार को दिवा गश्ती के दौरान गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान मदूदाबाद निवासी अनिल चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गई वहीं कोर्ट वारंटी की पहचान डुमैनी निवासी रामदास पासवान के पुत्र अनिल पासवान के रूप में की गई है। दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को स्थानीय थाने पर लाकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सरकारी जमीन उपलब्ध रहने, एनओसी मिलने के बाबजूद भवन निर्माण से बंचित फतेहपुर के वार्ड-12 स्थित प्राथमिक विद्यालय को वार्ड-4 में स्थानांतरित किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों की बैठक किसान नेता मनोज कुमार सिंह के दरवाजे पर गुरूवार को हुई.बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने किया. बतौर अतिथि माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे. रामरतन सिंह, अनीता देवी, राजकुमार सिंह, ललिता देवी, पिंकी देवी. नीतू देवी, अजय मुनि समेत अन्य ग्रामीणों में बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किया.अपने अध्यक्षीय संबोधन में मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उक्त विधालय को सरकारी जमीन है. भवन निर्माण के लिए एनओसी भी मिला लेकिन विभागीय अक्रमन्यता के वजह से भवन नहीं बना. अब इस विद्यालय को वार्ड- 4 के विधालय के साथ अटैच कर दिया गया है. बच्चे करीब एक किलोमीटर दूर जाने में हिचकते हैं.

रेडक्लिफ लैब और स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा आज सामुदायिक भवन क्लीमेन टाउन देहरादून मैं मिशन हेल्थ इंडिया के तहत - महिला स्वस्थ एवं मधुमय पर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि श्रीं सुनील ऊनीयाल गामा स्थानिय मेयर ने दीप प्रज्वलित कर किया l जिल्ला अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आए हुए सभी महिलाओं को सरकार द्वारा चलाया जा रहे सरकारी स्कीम की जानकारी दिया l वही मुख्य चिकित्सक डॉ मनोज उपरेती ने मधुमय पर जानकारी दिया l विशिष्ठ अतिथि सुशीला बलूनि जी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया उन्होंन ने महिलाओं को सबल होने को कहा l लोक गायिका हेमा नेगी कराशि ने लोकगीत गा कर कार्यक्रम मैं समा बाँध दिया l रेडक्लिफ लैब पूरे भारत मैं स्वस्थ एवं मधुमय पर सामाजिक संस्था के साथ मिल कर कार्य कर है और देहरादून मैं स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन से जुड़ कर कार्य करेगी l संस्था के संरक्षक सचिन गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों को शॉल एवं केदार बाबा के स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया l रेडक्लिफ लैब प्रोजेक्ट मैनेजर चंदन मिश्रा ने रेडक्लिफ लैब द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे मैं जानकारी दिया l डॉ तुषार अग्रवाल और डॉ पीयूष वर्मा ने भी मधुमय संबंधित बीमारी पर आए हुए लोगों को जागरूक किया lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हेमनपुर स्थित बाया नदी से युवक का शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस फोटो-घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़ प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हेमनपुर स्थित बाया नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृत युवक की पहचान नंदनी गांव के सत्तन पासवान के 26 वर्षीय पुत्र मिथिलेश पासवान के रूप में की गई। मौके पर उपस्थित परिजनों के द्वारा बताया गया कि मिथिलेश मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति था एवं वह मंगलवार के शाम से ही घर से लापता था काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया था इसके उपरांत बुधवार को ग्रामीणों ने नदी में उप लाते हुए एक लाश देखी एवं इसकी सूचना उन्हें दी । मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा उक्त आशय की सूचना अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन एवं थानाध्यक्ष राजन कुमार को दी गई सूचना पर पुलिस अवर निरीक्षक शंभू सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष राजन कुमार के द्वारा बताया गया कि उक्त घटना की गहन जांच स्थानीय पुलिस के द्वारा की जा रही है।

प्रखंड अंतर्गत जेटीए कॉलेज बलुआही में मंगलवार को 11वीं की प्रोन्नति परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन सिंह प्रभात ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दिशा निर्देश के आलोक में मंगलवार को विज्ञान एवं कला संकाय की परीक्षा दो पारियों में संचालित की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से संवाददाता राज कुमार ठाकुर बता रहें हैं की इन्होने कुछ दिन पहले गांव की वृद्धाजनों से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब वृद्धजनों से उक्त बातों कि जानकारी लेकर संवाददाता राज कुमार ठाकुर संबंधित पदाधिकारी से मिलकर वृद्धाजनों को वृद्धा पेंशन का लाभ दिलाया। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उन्होंने मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर को बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किए। साथ ही मोबाइल वाणी की सारी टीम को भी बहुत-बहुत धन्यवाद की है कि इस तरह के महत्वपूर्ण अभियान चला रहे है जो कि गरीब असहाय के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

मोहनपुर प्रखंड में बड़ी संख्या में शिक्षा सेवकों की हुई प्रतिनियुक्ति। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

राजकीय मध्य विद्यालय, गढी मोहनपुर में बीज वितरण सह कृषि कार्यशाला का हुआ आयोजन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।