बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने सोमवार को पटोरी अनुमंडल के पटोरी, मोहनपुर एवं मोहिउद्दीन नगर प्रखंड का दौरा किया। इस क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा पूर्णरूपेण बाढ़ अच्छादित क्षेत्र जिसमें दियारा का सुदूर गंगा तटीय इलाका शामिल है का निरीक्षण जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ अनुमंडल के सभी प्रखंड के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलकर बाढ़ के समय में होने वाली समस्याओं को लेकर सुझाव एवं सलाह मांगी।
*वार्ड परिसीमन में गड़बड़ी की शिकायतकर्ता बंदना सिंह की उपस्थिति में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने डीएम के आदेश पर अपने कार्यालय में की सुनवाई* *वार्ड परिसीमन एवं नजरी नक्शा में हुई त्रुटि दूर करने का मिला आश्वासन- बंदना सिंह* *नजरी नक्शा से गायब मोतीपुर थाना नंबर-130 होगा दर्ज-बंदना सिंह* पूर्व में पंचायत रह चुका कथित 22 टोले का गांव मोतीपुर थाना नंबर-130 को ताजपुर नगर परिषद के नजरी नक्शा में स्थान नहीं दिये जाने, वार्ड परिसीमन एवं चौहद्दी आदि गड़बड़ी की शिकायत महिला अधिकार कार्यकर्ता बंदना सिंह द्वारा जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह से किये जाने के आलोक में जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार की शाम उप निर्वाचन पदाधिकारी देवव्रत मिश्र ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में शिकायतकर्ता बंदना सिंह की उपस्थिति में शिकायत की सुनवाई की. इस दौरान ताजपुर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने सुनवाई कर रहे निर्वाचन पदाधिकारी समेत उपस्थिति अन्य अधिकारियों से कहा कि मोतीपुर कथित रूप से 22 टोले की गांव है. पूर्व में यह पंचायत रहा है. इसका अपना थाना नंबर-130 ऐलाट है. ताजपुर नगर परिषद के अधिसूचना में इसे लाया भी गया लेकिन नजरी नक्शा में इसे गायब कर दिया गया है. श्रीमती सिंह ने नजरी नक्शा में वार्ड परिसीमन की गड़बड़ी मसलन कस्बे आहर के वार्ड को मोतीपुर जमुआरी से पूरव शामिल करने का करीब 3 किलोमीटर की दूरी का वार्ड बनाने से संबंधित विरोध दर्ज कराया. उन्होंने नक्शा में चौहद्दी, सरकारी संस्थान, सड़कें आदि भी दर्शाने समेत खास टोले- मुहल्ले को बीच से अलग-अलग वार्डों में काटे गये जैसे गड़बड़ी भी सुधार करने का आग्रह अधिकारियों से किया. सुनवाई के बाद कार्यालय से निकलते ही पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर श्रीमती सिंह ने बताया कि मोतीपुर थाना नंबर-130 नक्शा में दर्ज करने, वार्ड परिसीमन, चौहद्दी, सरकारी कार्यालय, सड़के समेत उनके द्वारा सुझाये गये अन्य गड़बड़ी को उपस्थित अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए सुधार करने का भरोशा दिलाया है.
समस्तीपुर जिला के शिवम होटल के सभागार में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की बैठक सफल रही संगठन के विस्तार हेतु सभी नव चयनित 25 सदस्यी कार्यकारिणी कमिटी के सदस्यो को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गयी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
बिहार के कम्युनिष्ट आंदोलन के प्रखर नेता कामरेड रामदेव वर्मा नही रहे। बीती रात पटना में उनका निधन हो गया । कई टर्म विधायक रहने के बावजूद वे जमीनी स्तर पर कम्युनिस्ट आंदोलन को मजबूत बनाने में लगे रहे । अस्वस्थ रहने के बावजूद वे तकरीबन 2 साल पहले भाकपा माले की सदस्यता ली । हाल में सम्पन्न पार्टी के गया सम्मेलन से वे पार्टी की राज्य कमिटी के विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए।कैंसर से जूझते हुए भी उन्होंने पार्टी काम को आगे बढ़ाने का मिसाल कायम किया है । आज वर्मा जी का पार्थिव शरीर समस्तीपुर जिला कार्यालय पर लाया जाएगा. यहाँ से विभूतिपुर स्थित उनके गाँव पतैलिया में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति अपने निजी चापाकल से करते हैं। यहां सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना का पानी नहीं आ पा रहा है। आवश्यकता अनुसार कुआँ की भी पानी का उपयोग ग्रामीणों कर रहे हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोविड का तीसरा टीका मतलब ज्यादा सुरक्षा, सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति कोविड के दूसरे टीके के 9 महीने बाद तीसरा टीका जरूर लगवायें।
घटहो ओपी थाना क्षेत्र के बनघारा चौक के समीप मंगलवार की दोपहर घर के सामने से गायब मासूम ऋतिक हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को कुशेवशर महतो, विमला देवी और लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में ओपी प्रभारी चन्दरभूषण कुमार ने बताया कि शनिवार को मृतक के पिता मुकेश द्वारा दिए आवेदन में चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।उन्होंने बताया कि पूर्व में आनन्द मूर्ति और उनके परिजनों से 5 धुर जमीन का विवाद चल रहा था। इसको लेकर मंगलवार को आनंदमूर्ति उर्फ चिंटू अपने पिता, मां और पत्नी के साथ मिलकर मेरे पुत्र का अपहरण कर हत्या कर फरार हो गया। वहीं डॉग स्वायड की टीम और फॉरेंसिक टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने पर केस से पर्दा उठ पाया है। वहीं पिता द्वारा दिये गए आवेदन को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार घटहो ओपी थाना क्षेत्र के बनघारा चौक के समीप मंगलवार की दोपहर घर के सामने से गायब मासूम बच्चा का शव गुरुवार की देर शाम भैरवा चौर से बरामद हुआ था।
बिनगामा स्थित निजी विद्यालय के परिसर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक
प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा दक्षिणी धामौन में,डॉ रामानंद राय कॉमरेड चौक के नजदीक रविवार को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया का सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें दर्जनों किसानों, नौजवान एवं मजदूर वर्ग के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। मौके पर कॉमरेड योगेंद्र प्रसाद राय की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें नवगठित शाखा धमौन का सम्मेलन 29 मई को करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया मौके पर दक्षिणी धमौन के पूर्व मुखिया रंजय राय, पवन कुमार, इंद्रदेव पासवान, देवेंद्र राय, राजीव कुमार ,अविनाश कुमार, राजेश कुमार, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशनए के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, बैठक के पर्यवेक्षक सीपीआई नेता दीपक कुमार धीरज मौजूद रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
