"हम सब ने ठाना है, स्वास्थ्य बिहार बनाना है" छोटा परिवार सुखी परिवार "जिंदगी चुने, तंबाकू नहीं"
मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना से संबंधित,जलापूर्ति के बेहतर व सुदीर्घ संचालन,रख–रखाव,अनुरक्षण,पेयजल कि सुरक्षा एवम इसके समुचित एवम आवायशकतानुसार पेय जल संसाधन के उपयोग हेतु "जल चौपाल"का आयोजन किया गया।जिस जल चौपाल में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत) के कार्यकर्ता चंद्रमणि कुमार द्वारा पेय जलउपभोक्ताओं को जल संरक्षण,जल संचय,एवम पेयजल योजना का विधिवत संचालन में ग्रामीणों द्वारा किए जाने वाले सहयोग हेतु समुदाय को मार्गदर्शित्त कर जागरूक किया गया,साथ ही पेय जल उपभोक्ता शुल्क शतप्रतिशत स–समय जमा करने को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया,पेय जल संसाधन को सुचारू व क्रियाशील बनाए रखने के लिए जागरूकता के साथ कार्य करने और पेय जल सुविधा का शतप्रतिशत लाभ लेने को लेकर जागरूक किया गया।साथ ही जल ही जीवन है संदेश के साथ पेयजल संचालन एवम रख रखाव,अनुरक्षण संबंधित विशेष जानकारी समुदाय के बीच जलचौपाल के माध्यम से दिया गया, ।इस कार्यक्रम में अनुरक्षक महोदय को मुख्यमंत्री ग्रामीण पेय जल निश्चय योजना का स–समय संचालन करना एवम उपभोक्ता शुल्क समय से वसूली करने को कहा गया,साथ ही आवश्कता अनुसार समय समय पर टंकी की सफाई एवम पाइप लाइन या नल पोस्ट का रिपेयरिंग या किसी प्रकार की पेयजल संचालन संबंधित समस्या का निजात समय से किए जाने को लेकर कहा गया।साथ ही जल का बर्बादी न हो इसके समुचित व्यवस्था को दुरुस्त और व्यवस्थित करने हेतु उपभोक्ता एवं अनुरक्षक को प्रेरित किया गया।इस जल चौपाल कार्यक्रम में पंचायत के वार्ड संख्या नौ एवम दस के उपभोक्ता शामिल हुए और नल जल योजना के प्रति जागरूकता दिखाए। इस कार्यक्रम को पूर्ण रूपेन व्यवस्थित करने को लेकर समुदाय को विशेष रूप से जागरूक किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी उपभोक्ता वार्ड संख्या नौ एवम दस के उपमुखिया रागनी कुमारी,उपमुखिया प्रतिनिधि अमरेश कुमार,रमन झा(वार्ड सदस्य),आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत)से चंद्रमणि कुमार,सुधीर कुमार शामिल हुए।
माधोपुर सरारी में शिक्षक व उनके धर्मपत्नी के प्रतिमा का विधायक ने किया अनावरण
मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में बारिश होने से लोगों ने ली गर्मी से राहत की सांसे
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर चलाया सम्पर्क अभियान
बघडा पंचायत के मुखिया के पुत्र सडक दुर्घटना में घायल
जीएमआरडी कालेज के कार्यक्रम पदाधिकारी का चयन दलनायक के रूप में किया गया चयन
मारवाड़ी ब्राह्मण मण्डल के सदस्यों द्वारा भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव पर पूजन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान परमानंद शर्मा जी ने तैलीय चित्र का आवरण व दिप प्रज्जवलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की । श्रीमान ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकसूत्र में पिरोने हेतु हम सभी सदैव प्रयास करते रहे हैं और करते रहेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन की व्यवस्था सरकार द्वारा रूल रेगुलेशन के अकॉर्डिंग हो पाती है। अगर बच्चे सही तरीके से मेहनत करे तो सरकारी स्कूल से अच्छे मुकाम हासिल कर सकते हैं।
सरकार लाख दावे करती हो, आजादी का अमृत महोत्सव मना रही हो बावजूद धरातल पर गरीब वर्ग के लोगों के लिए स्थिति बिल्कुल दयनीय और भयावह है इसकी बानगी देखने को मिली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में सोमवार को जहां थाना क्षेत्र के रहेपुर गांव के एक अबोध की मौत रहेपुर घाट पर पैर फिसलने की वजह से अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण बाया नदी में डूबने से हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
