बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर कहते हैं की रायपुर बुजुर्ग पंचायत के ग्रामीण अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति नल जल योजना के द्वारा और अपने निजी चापाकल से कर रहे हैं। ग्रामीण जल के महत्व जानते हुए जल के पुनः उपयोग के लिए आधुनिक विधि का उपयोग करते हैं। जिससे कि जल की किल्लत का सामना करना ना पड़े।
नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर अमरसिंह स्थान के पास मजदूर दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. मौके पर संघर्ष के दौरान शहीद मजदूरों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया. तत्पश्चात वयोवृद्ध कामरेड बासुदेव राय ने झंडोत्तोलन किया. शहीदवेदी पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मजदूर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. शंकर सिंह, जयनारायण सहनी, राजदेव प्रसाद सिंह, कुशो सहनी, देवन सहनी, माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह समेत दर्जनों मजदूर उपस्थित थे.
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय सभा भवन में बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर क्राई-"चाइल्ड राइट्स एंड यू" तथा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के सहयोग से बाल श्रम को ना कहें अभियान अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सचिव सुरेन्द्र कुमार तथा संचालन रविन्द्र पासवान नें किया। सुरेन्द्र कुमार नें बताया कि बाल श्रम सभ्य समाज के लिए अभिशाप है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय सभा भवन पर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर क्राई-"चाइल्ड राइट्स एंड यू" के सहयोग से 120 किशोरियों को बालिका सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम मासिक धर्म के समय उपयोग के लिए स्वच्छता कीट दिया गया। सभी उपस्थित किशोरियों को जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी की अध्यक्षता में सैनिटरी नैपकिन व साबुन देकर मासिक श्राव के वक्त साफ-सफाई और पैड का उपयोग करने हेतु जागरुक किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के आगामी 8 मई को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में समस्तीपुर से 2500 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उक्त घोषणा फ्रंट के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने 1 मई को स्थानीय उजियारपुर गेस्ट हाउस के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला के विद्यापतिनगर के बंगराहा के पोस्ट कांचा से धर्मेंद्र कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से ई-श्रम कार्ड के बारे में जानना चाहते है।
INNOVATORS IN HEALTH (INDIAN) भारत देश के बिहार राज्य के दलसिंहसराय के केउटा में एक व्यापक सामुदायिक-स्वास्थ्य कार्यक्रम का निर्माण कर रहे हैं, जो 220,000 ग्रामीण निवासियों का समुदाय है। IIH 2010 में तपेदिक (टीबी) के साथ शुरुआत की और 2015 में मातृ और नवजात स्वास्थ्य को शामिल करने के लिए विस्तार किया। नियोजित विस्तार में मानसिक स्वास्थ्य और बच्चे का अस्तित्व शामिल है। Innovators In Health (India) आहन के एक विशेष पहल के तहत कोविड-19 वायरस से निपटारा के लिए लगभग पांच महीनों से जागरूकता अभियान मूसापुर, मानिकपुर, रायपुर बुजुर्ग, किशनपुर युसूफ और हरपुर वरहेट्टा के कोऑर्डिनेटर राज कुमार ठाकुर के पर्यवेक्षण के रुप में की जा रही है। इस जागरूकता अभियान में लोगों को कोविड-19 के प्रति जितने सारे भ्रम है उसको निपटारा कर वैक्सीनेशन करवाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने बताया की बोचहा पंचायत के ग्रामीण अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति नल जल योजनाओं के साथ अपने निजी चापाकल और कुँआ,तालाब के पानी का भी प्रयोग करते हैं।
केंद्र सरकार ने देश में प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना शुरू की है। यह ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण के समर्थन में शुरू किया गया है। सरकार ने इस योजना के लिए अगले दो वित्तीय वर्षों के लिए पहले ही एक बजट आवंटित किया है। इस योजना के तहत पिछड़े जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत ₹1600 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस राशि से लाभार्थी गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकता है। इसी के साथ इस योजना के अंतर्गत चूल्हा खरीदने के लिए तथा पहली बार एलपीजी सिलेंडर भरने में आने वाले खर्च को चुकाने के लिए EMI की सुविधा भी प्रदान की जाती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
