Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विद्यापति नगर प्रखंड के बढ़ौना पंचायत में पंचायत सरकार के द्वारा रोड निर्माण का कार्य संपन्न हुआ। जिसके बाद ग्रामीणों में काफी ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है

मिसाल कला सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष के साथ साक्षात्कार। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से राज कुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि 17 फरवरी से शुरू होनेवाली वाली मैट्रिक की सैद्धांतिक परीक्षा के लिये जिले में कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 68 हजार से अधिक छात्र छात्राएं शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए समस्तीपुर अनुमंडल में 34 परीक्षा केंद्र, रोसड़ा अनुमंडल में 15 केंद्र, दलसिंहसराय अनुमंडल में आठ केंद्र, पटोरी अनुमंडल में नौ केंद्र बनाए गए हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एक से 14 फरवरी के बीच संचालित की जाने वाली इंटरमीडिएट सैद्धांतिक विषय की वार्षिक परीक्षा को कदाचारमुक्त तथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। स्वच्छ व सुरक्षित परीक्षा संचालन के लिए डीएम योगेन्द्र सिंह व एसपी ह्दयकांत ने संयुक्त रूप से आदेश दिया है। परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों की तैनाती को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया। पूरी परीक्षा कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ली जाएगी।

स्कूल ऑफ साकर तथा किशनपुर फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय अंडर-13 बालक फुटबॉल मैच का आयोजन करवाया गया। जिसमें स्कूल आफ साॅकर एन.जी.ऐफ.सी समस्तीपुर वर्सेस किशनपुर फुटबॉल क्लब के बीच धुआंधार मुकाबले में स्कूल आफ साॅकर एन.जी.एफ.सी के कृष कुमार के द्वारा दो गोल से टीम विजय हुई। बेस्ट इलेवन कृष को ₹500 तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं अभिषेक कुमार को 1000 तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। टीम के कोच रंजन गांधी को स्मृति- चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर टीम के अध्यक्ष भोला कुमार ने भी बच्चों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। टीम के कोषाध्यक्ष राजा बाबू तथा विजय कौशिक ने इस तरह के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए लोगों से अपील किया। सभी ने मैच के आयोजक सुधांशु रंजन को धन्यवाद दिया जिन्होंने अपनी मेहनत से मैच को सफल बनाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर से बचाने को लेकर बूस्टर डोज शुरु किया गया। लेकिन जिले में बूस्टर डोज को गति नहीं मिल पा रही है। बूस्टर डोज को लेकर जिला स्तर पर लगातार समीक्षा कर दिशा निर्देश जारी किया जा रहा है। डीएम, सीएस सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी बूस्टर डोज को लेकर लगातार अपील कर रहें हैं, लेकिन केंद्रों पर भीड़ नहीं पहुंच रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह के दौरान भी डीएम योगेंद्र सिंह ने बूस्टर सहित अन्य डोज लेने के लिए लोगों से अपील की थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्नातक द्वितीय खण्ड सत्र 2019-22 प्रैक्टिकल परीक्षा दिनांक 03.03.2022 से 15.03.2022 तक आयोजित होगी ऑनर्स विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा दिनांक 03.03.2022 से 07.03.2022 तक आयोजित होगी सब्सिडीयरी विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा दिनांक 08.03.2022 से 15.03.2022 तक आयोजित होगी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आगामी एक फरवरी से जिला में इंटरमीडिएट 2022 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से पूर्व में कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है। बताया जाता है कि जिला में बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी छात्रा परीक्षार्थियों की संख्या छात्रों से ज्यादा है। इस बार छात्रों की तुलना में 2244 ज्यादा छात्रा परीक्षा दे रही हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।