स्कूल ऑफ साकर तथा किशनपुर फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय अंडर-13 बालक फुटबॉल मैच का आयोजन करवाया गया। जिसमें स्कूल आफ साॅकर एन.जी.ऐफ.सी समस्तीपुर वर्सेस किशनपुर फुटबॉल क्लब के बीच धुआंधार मुकाबले में स्कूल आफ साॅकर एन.जी.एफ.सी के कृष कुमार के द्वारा दो गोल से टीम विजय हुई। बेस्ट इलेवन कृष को ₹500 तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं अभिषेक कुमार को 1000 तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। टीम के कोच रंजन गांधी को स्मृति- चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर टीम के अध्यक्ष भोला कुमार ने भी बच्चों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। टीम के कोषाध्यक्ष राजा बाबू तथा विजय कौशिक ने इस तरह के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए लोगों से अपील किया। सभी ने मैच के आयोजक सुधांशु रंजन को धन्यवाद दिया जिन्होंने अपनी मेहनत से मैच को सफल बनाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
