e-Shram card: असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करने के लिए सरकार ने ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की. इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर श्रमिक भी e-shram card के जरिए तमाम सरकारी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के विद्यापतिनगर प्रखंड के गाँव मंगरा ,पोस्ट कांचा से सौरभ कुमार,मोबाइल वाणी के माध्यम से ई-श्रम कार्ड के बारे में जानकारी चाहते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट और मैट्रिक की देने वाले परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के विद्यापतिनगर प्रखंड के गाँव मंगरा ,पोस्ट कांसा से विक्की कुमार, मोबाइल वाणी के माध्यम से ई-श्रम कार्ड के बारे में जानकारी चाहते हैं
INNOVATORS IN HEALTH (INDIAN) "आहन" भारत देश के बिहार राज्य के दलसिंहसराय के Keota में एक व्यापक सामुदायिक-स्वास्थ्य कार्यक्रम का निर्माण कर रहे हैं, जो 220,000 ग्रामीण निवासियों का समुदाय है। Innovators In Health (India) "आहन" 2010 में तपेदिक (टीबी) के साथ शुरुआत की और 2015 में मातृ और नवजात स्वास्थ्य को शामिल करने के लिए विस्तार किया। नियोजित विस्तार में मानसिक स्वास्थ्य और बच्चे का अस्तित्व शामिल है। Innovators In Health (India) "आहन" के एक विशेष पहल के तहत कोविड-19 वायरस से निपटारा के लिए लगभग दो महीनों से जागरूकता अभियान मूसापुर, मानिकपुर, रायपुर बुजुर्ग, किशनपुर युसूफ और हरपुर वरहेट्टा के कोऑर्डिनेटर राज कुमार ठाकुर के पर्यवेक्षण के रुप में की जा रही है। इस जागरूकता अभियान में लोगों को कोविड-19 के प्रति जितने सारे भ्रम है, उसको निपटारा कर वैक्सीनेशन करवाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
डायबिटीज मेलेटस (डीएम), जिसे सामान्यतः मधुमेह कहा जाता है, चयापचय संबंधी बीमारियों का एक समूह है जिसमें लंबे समय तक रक्त में शर्करा का स्तर उच्च होता है।[1] उच्च रक्त शर्करा के लक्षणों में अक्सर पेशाब आना होता है, प्यास की बढ़ोतरी होती है, और भूख में वृद्धि होती है। यदि अनुपचारित छोड़ दिया जाता है, मधुमेह कई जटिलताओं का कारण बन सकता है। तीव्र जटिलताओं में मधुमेह केटोएसिडोसिस, नॉनकेटोटिक हाइपरोस्मोलर कोमा, या मौत शामिल हो सकती है।[2] गंभीर दीर्घकालिक जटिलताओं में हृदय रोग, स्ट्रोक, क्रोनिक किडनी की विफलता, पैर अल्सर और आंखों को नुकसान शामिल है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी आकस्मिकता की स्थिति से निपटने के लिए सदर एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में चिकित्सक दल एंबुलेंस सहित प्रतिनियुक्त कर लगातार तैयार स्थिति में रखा जाना है। इसको लेकर सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को ध्यान में रखकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्व कैमरे की नजर में रहे। कदाचार करने एवं कराने वाले व्यक्ति को अविलंब गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 की सुसंगत धाराओं के तहत अविलंब कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के अलावा कोई अन्य कागजात मोबाइल अन्य मॉडर्न टेक्नोलॉजी परीक्षा भवन में नहीं ले जा सके। इस क्रम में प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की विधिवत जांच (फ्रिस्किंग) किया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
परीक्षा कार्यक्रम अनुसार परीक्षा दिवस को सदर अनुमंडल कार्यालय समस्तीपुर में जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया जाता है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06274-222099 है। रोसड़ा अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06275-222244, दलसिंहसराय अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06278-221303, पटोरी अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06278-234424 बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर रहेंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
इंटरमीडिएट सैद्धांतिक विषय की वार्षिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 बजे तक तो दूसरी पाली अपराह्न 1.45 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा में कुल 59 हजार 525 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिले में कुल 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। समस्तीपुर अनुमंडल में 53, रोसड़ा में 12, दलसिंहसराय में 5 एवं पटोरी में 7 केन्द्र शामिल है। इस बार जिले से इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल लगभग 59 हजार 525 छात्र-छात्रा शामिल होंगे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
