बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एक से 14 फरवरी के बीच संचालित की जाने वाली इंटरमीडिएट सैद्धांतिक विषय की वार्षिक परीक्षा को कदाचारमुक्त तथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। स्वच्छ व सुरक्षित परीक्षा संचालन के लिए डीएम योगेन्द्र सिंह व एसपी ह्दयकांत ने संयुक्त रूप से आदेश दिया है। परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों की तैनाती को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया। पूरी परीक्षा कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ली जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षार्थियों को मास्क पहनकर और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए परीक्षा देनी होगी। इसके लिए इस बार परीक्षा केंद्र की संख्या भी बढ़ा दी गई है। कई निजी विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों का अनुपालन परीक्षार्थियों सहित परीक्षा कार्य में संलग्न पदाधिकारी व कर्मियों को करना अनिवार्य होगा।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आरआरबी-एनटीपीसी के रिवाइज्ड परिणाम जारी करने एवं ग्रुप डी के नए सिलेबस को वापस लेने को लेकर तिरंगा यात्रा निकाला गया। छात्र- युवाओं ने 125 फिट का तिरंगा झंडा अपने- अपने हाथों में लेकर शहर के पटेल मैदान के समीप स्थित गोलंबर से तिरंगा मार्च निकाला। मार्च समाहरणालय, बस स्टैंड, ओवरब्रिज होते हुए बाजार भ्रमण के बाद पुनः पटेल गोलंबर पर पहुंच कर मार्च सभा में तब्दील हुई। अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की। संचालन संजीव कुमार ने किया। आइसा नेताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र-युवा अधिकारों तथा गणतंत्र की रक्षा करते हुए आंदोलनरत छात्र-युवा अपने आक्रोश को मोदी-नीतीश सरकार के खिलाफ मोड़ दें तथा चरणबद्ध आंदोलन खड़ा करते हुए रेलवे बेचने व नौकरियां खत्म करने पर आमदा मोदी सरकार को पीछे हटने पर मजबूर कर दें। प्रत्येक साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार और 19 लाख रोजगार देने का वादा करने वाली नीतीश सरकार छात्र-युवाओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई हैं। रोजगार के नए सृजन की बजाए उसमें लगातार हो रही कटौती ने आज छात्र-युवाओं की जिंदगी व भविष्य को पूरी तरह से अधर में लटका दिया है। आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि छात्रों के आंदोलन के दबाव में रेलवे बोर्ड ने जल्दबाजी में एनटीपीसी के परिणाम एवं ग्रुप डी के सीबीटी-1 परीक्षा को तत्काल स्थगित करने एवं जांच कमेटी बनाने का आश्वासन छात्रों को दिया है जो छात्र हित में सकारात्मक कदम नहीं है। आइसा मांग करती है कि एनटीपीसी के पुनः रिवाईज्ड रिजल्ट जारी करते हुए ग्रुप डी का नया सिलेबस को रद कर पुराने सिलेबस के अनुसार परीक्षा आयोजित कर नियुक्ति करने की घोषणा करें अन्यथा छात्र अपने हक अधिकार के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे। 28 जनवरी को आइसा-इनौस ने एनटीपीसी में व्यापक धांधली एवं ग्रुप डी में नोटिफिकेशन के खिलाफ बिहार बंद का आयोजन किया जाना है।

मोबाइल वाणी संवाददाता के माध्यम से विद्यापति नगर के बंगराहा पंचायत से अभिभावक आशा कुमारी बताना चाहते है कि एक बेटी शिक्षित होगी तो वो पूरे समाज को शिक्षित करेगी। जिससे कि समाज का सर्वांगीण विकास हो पाएगा। जिससे कि हमारे राज्य के साथ देश का सर्वांगीण विकास होगा। इसीलिए बेटी के पढ़ाई परम आवश्यक है। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।

बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला के विद्यापति नगर प्रखंड से राजकुमार ठाकुर ,बंगराहा पंचायत निवासी राम कुमार से वृद्धा पेंशन पर साक्षात्कार लिया गया। राम कुमार ने बताया कि वृद्धा पेंशन समय से मिल रहा है। लोग इस स्किम का फायदा उठा रहे हैं। नेता लोग ठीक से काम कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।

मोबाइल वाणी संवाददाता के माध्यम से विद्यापति नगर प्रखंड अंतर्गत बंगराहा पंचायत निवासी समाजसेवी राम कुमार जी बताना चाहते है कि बेटी के पढ़ाई में ही सबकी भलाई है। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के विद्यापतिनगर प्रखंड के गाँव मंगरा ,पोस्ट कांसा से अमन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है कि ई श्रम कार्ड क्या है?

बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला के विद्यापतिनगर से धीरज कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है कि ई श्रम कार्ड क्या है?

बेटे की पढ़ाई में सबकी भलाई है, अगर एक बेटी शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार को शिक्षित कर सकती है‌। पूरे परिवार शिक्षित होने से पूरा टोला शिक्षित हो सकता है जिससे कि समाज का सर्वांगीण विकास हो पाएगा।

मोहिउद्दीनगर माकपा लोकल कमिटी का 08 बां सम्मेलन मदुदाबाद में कॉम0 मनोज प्रसाद सुनील की अध्यक्षता एवं कॉम0 राम पुकार महतो के संचालन में हुआ । सम्मेलन का विधिवत झंदात्तोलान करते हुए उदघाटन माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य व विधायक कॉम0 अजय कुमार ने किया । लोकल कमिटी की ओर से रखी गई सांगठनिक एवं राजनीतिक रिपोर्ट पर हमें भी बहस करने का मौका मिला । अपने सुझाव में कहीं की जनता की व्यापक हिस्सों को पार्टी के विचारधारा से जोड़ने की जरूरत है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सूबे में कोविड महामारी की रोकथाम को लेकर रविवार को सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की सख्ती से अमल में लाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शनिवार को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। समस्तीपुर में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखकर प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस सड़क पर उतरकर मास्क नहीं पहनने वालों का फाइन काट रही हैं। वहीं पुलिस के अभियान में कई समाजसेवी भी शामिल हो गए हैं जो मुफ्त मास्क बांटकर लोगों से हर हाल में मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं। लगातार कोरोना की बढ़ रही रफ्तार को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। बता दें कि बिहार में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए आज से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों, वरीय पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।