विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबध में मृतिका के पिता गनौर राय ने थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। थाना में दिए आवेदन में लिखा हैं कि मेरी पुत्री सबिता कुमारी उर्फ सोबती की शादी चार वर्ष पूर्व हिन्दु रिति-रिवाज के साथ बंगराहा निवासी दिनेश राय के पुत्र पवन कुमार के साथ हुआ था। शादी में बतौर उपहार स्वरूप औकाद से अधिक दान दिया गया था। बाबजुद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में एक बुलेट बाइक की मांग की जाती थी, नहीं देने पर मेरी पुत्री को बराबर प्रताड़ित किया जाता था। जिसकी सूचना मेरी पुत्री मोबाइल से बराबर दिया करती थी। इस बीच दो-दो बार पंचायत भी हुई। जिसमें मुझे एक लाख रुपये देने की बात कही गई और राशि मिलाकर ससुराल वाले को बाइक खरीद लेने को कहा गया। इस पंचायती के बाद हमने एक लाख रुपया दे दिया। लेकिन ससुराल वाले मेरी पुत्री को प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा। इसी बीच मालुम हुआ की शनिवार 8 जनवरी शाम के 6:00 बजे को मेरी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दिया गया है। जब हम उसके ससुराल पहुंचे तो पुत्री मरी हुई पाई गई और मेरे नाती जिसका उम्र ढेड साल और नतनी उम्र छः माह दोनों को लेकर घर छोड़कर मेरी पुत्री के ससुराल वाले फरार हो गए। इसके बाद मृतका के पिता ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दिया, जिसने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबध में ससुराल पक्ष के सात लोगों को आरोपित किया गया है। जिसमें पति पवन कुमार, ससुर दिनेश राय, सास मन्ती देवी के अलावे सुरेश राय, रीना देवी, सीमा कुमारी तथा रोहित कुमार का नाम शामिल हैं। थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया की फर्दबयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। दोषी को पकड़ने के लिए जगह- जगह छापेमारी की जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ठंडी हवा एवं कनकनी ने कहर बरपा रखा है। शीतलहर के कारण गरीब, मजदूर, किसानों का जीना मुहाल हो गया है। पशुपालकों के लिए शीतलहर एक बड़ी समस्या बन गई है। दुधारू पशुओं के लिए भी पशुपालकों को अलग से अलाव की व्यवस्था करनी पड़ रही है। दूध भी घटने लगा है। मवेशियों को भी मोटे बोरे से ढक कर रखना पड़ रहा है। सुबह और शाम में चौक-चौराहों पर ठेला- रिक्शा चालक, मजदूर अपने निजी कोष से अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं। शाम के बाद से सुबह लगभग 8:00 बजे तक शहर से गांव तक कुहासे का कहर बना रहता है। इससे सड़क पर चलने वाले वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया है। शीतलहर प्रारंभ होने के बावजूद सरकारी स्तर पर अनुमंडल के किसी भी स्थान में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिले के पटोरी स्टेशन चौक, अंबेडकर चौक, सोमवारी हाट, सिनेमा चौक, कवि चौक, अनुमंडलीय अस्पताल, चंदन चौक में दिन-रात ई रिक्शा, ऑटो-ठेला चालक, आम यात्री, फुटपाथ पर रहने वाले गरीब, रोगी एवं उसके परिजनों का आना जाना लगा रहता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। समाहरणालय में प्रवेश करने के लिए जिला पार्षदों को विजयी होने का प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे थे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ज़िला परिषद अध्यक्ष पद के लिए खुशबू कुमारी ने एकतरफ जीत हासिल की है। अध्यक्ष के चुनाव के लिए खुशबु को 42, प्रेमलता को 6 व रीना राय को एक मत मिले। वही एक सदस्य रिंकी कुमारी शपथ ग्रहण के बाद चुनाव का बहिष्कार करते हुए परिसर से बाहर निकल गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रदेश के 3 लाख 52 हजार शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जनवरी से वेतन भुगतान होगा। इसके लिए आनलाइन साफ्टवेयर के माध्यम से वेतन वृद्धि की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल एरियर का भुगतान नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को यह भी कहा है कि वेतन निर्धारण में किसी तरह की विसंगति नहीं हो, यह शीघ्र सुनिश्चित कर लें। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कैलकुलेटर के आधार पर सभी शिक्षकों का वेतन निर्धारण किया जा रहा है। जनवरी से बढ़े वेतनमान के साथ ही शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों को लाभ मिलेगा। एरियर का भुगतान बाद में होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले में जारी शीतलहर एवं कंपकपाती ठंड के कारण जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल सोमवार को बंद कर दिया गया है। मौखिक रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने सभी बीईओ को जानकारी दी है। जिसके आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने व्हाट्सएप ग्रुप में जानकारी दी है कि आज कार्यालय बंद होने के कारण सोमवार को लिखित रूप से चिट्टी निकलेगी। फिलहाल मौखिक रूप से सोमवार को बंद किया गया है। वहीं आगे का निर्णय सोमवार को ही किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी। अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने को लेकर वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार मंडल और अमृता प्रीतम को प्रतिनियुक्त हैं तो निर्वाचन कार्य में सहयोग के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह और वरीय उप समाहर्ता निलेश कुमार की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के लिए रविरंजन पाण्डेय के नाम की घोषणा की है। वे वर्तमान में भाजयुमो के उजियापुर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रखंड क्षेत्र के हनुमाननगर में मोटर साइकिल की ठोकर से एक अधेड़ बुरी तरह से घायल हो गया। घायल की पहचान सत्यनारायण राम उर्फ सत्तन राम के रूप में हुई।साथ ही भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।
ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है आज के परिवेश में उन्हें प्रोत्साहित कर उचित मार्गदर्शन देने की उक्त बातें मो नगर बाजार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार ने कही। स्थानीय बाजार के आर्थिक रूप से कमजोर व प्रतिभावान छात्रों को नगद राशि व लेखन सामग्री आदि देकर पुरुस्कृत व सम्मानित किया गया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
