मौसम का मिजाज बदल गया है। नए साल के पहले दिन तेज पछिया हवा व कुहासा ने शीतलहर का एहसास कराया। सुबह से शाम हो गए लेकिन सूर्य देव का दर्शन नहीं हुआ। अधिकतम तापमान समान्य से 7.6 डिग्री नीचे 15.7 पर चला गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढसिसई-घटहो पथ पर मनियारपुर चिमनी के पास शनिवार की देर रात हुए एच सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समाज सुधार अभियान के तहत गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार शहर के पटेल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री हैली काप्टर से पहुंचेंगे। रेलवे परिसर स्थिति केंद्रीय विद्यालय परिसर में हैलीपैड बनाया गया है। जहां से सड़क मार्ग से सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीएम पटेल मैदान पहुंचेंगे।कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 500 से अधिक पुलिस कर्मियों को हैली पैड से लेकर पटेल मैदान में लगाया गया है। डीएम शशांक शुभंकर व एसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने आज दोनों ही स्थानों का जायजा लिया। साथ सुरक्षा के विन्दुओं की समीक्षा की।

विद्यापतिनगर :- प्रखंड के हरपुर बोचहा स्थित रेलवे मैदान में रविवार को कुमार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित चैम्पियंस क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसके उद्घाटन मैच में बेगूसराय ने सुरौली को 72 रन से मैच जीत लिया। बेगूसराय की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 16 ओवर में 8 विकेट खोकर टीम ने 147 रन बनाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। तेज पछिया हवा चलने और रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढेगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए यह ऐसा ही पूर्वानुमान जारी किया है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा अगले 15 दिसंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमान की अवधि में समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बेटी के पढ़ाई में ही सबकी भलाई है। एक बेटी अगर शिक्षित होती है,तो वो पूरे समाज को शिक्षित कर सकती है। बेटा और बेटी दोनों को समान शिक्षा देना चाहिए। जिससे कि अपने देश का सर्वांगीण विकास हो सके।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जीका के विद्यापति नगर से चन्दन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बेटी की पढ़ाई में ही बहुत जरूरी है। अगर एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरे समाज को शिक्षित कर सकती है। जिससे कि उनके समाज के साथ साथ पूरे देश कि समुचित विकास हो सके। इसीलिए बेटी को पढ़ाना बहुत जरूरी है।

विद्यापति नगर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में कल चुनाव होनी है। जिसकी तैयारियां चुनाव आयोग द्वारा कर ली गई है। चुनाव से जुड़े कर्मी अपने अपने बूथ पर पहुंच चुके हैं। कल विद्यापति अंतर्गत सभी पंचायतों में चुनाव होनी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापति नगर में पंचायती चुनाव की सिलसिला तरीके से चल रही है। प्रतिनिधियों ने नॉमिनेशन करवा चुके हैं। साथ ही साथ उनको चुनाव चिन्ह भी मिल चुकी है। प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह के साथ जनता के बीच अपना मिलन का कार्यक्रम कर रहे हैं। यहां 24 नवंबर को वोटिंग होना है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समाज के सर्वांगीण विकास के लिए युवा और शिक्षित प्रतिनिधि का होना जरूरी है। जिससे कि समाज का सर्वांगीण विकास समुचित रूप से हो सके। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।