मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। तेज पछिया हवा चलने और रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढेगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए यह ऐसा ही पूर्वानुमान जारी किया है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा अगले 15 दिसंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमान की अवधि में समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
