विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव से सोमवार को कोचिंग पढ़ने दलसिंहसराय गए एक छात्र के अपहरण की सुचना पर लोगों में आक्रोश भर गया। इसके बाद घटना से आक्रोशित परिजनों ने हरपुर बोचहा चौक पर मोहिउद्दीननगर-विद्यापतिनगर मुख्य सड़क को बांस बल्लों से घेर कर जाम कर दिया। जाम से मुख्य सड़क पर आवागमन पूर्ण रूप से बाधित रहा। इसके बाद पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने किसी तरह जाम समाप्त कराया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धनतेरस को लेकर शहर में बाज़ार सज चुके हैं। इस बार अच्छी बिक्री की संभावना से सभी वर्ग के दुकानदारों के चेहरे भी चमक रहे हैं। बर्तन, सराफा और सजावटी सामान से लेकर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की दुकान के अलावा बाइक एजेंसी के शोरूम भी आकर्षक रूप में सज कर ग्राहकों के इंतजार में है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से राजकुमार ठाकुर ने बताया कि बेटी के पढ़ाई में ही सबकी भलाई है। एक बेटी शिक्षित होगी तो वो पूरे समाज को शिक्षित कर सकती है। इस प्रकार हमारा देश भारत शिक्षित हो सकता है बेटा और बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। दोनों को समान रूप से शिक्षा देना चाहिए। जिससे कि देश का सर्वांगीण विकास हो सके।

विद्यापति नगर प्रखंड के बढ़ौना पंचायत के वार्ड नंबर- 01 से वार्ड सदस्य हेतु चंचला राय का नामांकन संपन्न हुई। इनके समर्थकों ने इन्हें गुलाल और फूलों की माला पहनाकर जीत की अग्रिम बधाई दी। मौके पर उपस्थित उमेश पंकज ने चंचला राय का हार्दिक अभिनंदन वाद किए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत के वार्ड संख्या-08 से पंच पद हेतु रंजन कुमार ठाकुर का नामांकन संपन्न हुआ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि बेटी के पढ़ाई में ही हम सभी लोगों की भलाई है। अगर एक बेटी पढ़ती है तो पूरा परिवार को शिक्षित कर सकती है। इसी प्रकार से पूरे देश को भी शिक्षित कर सकती है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीननगर में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजाजान और सिवैसिगपुर के बीच खेला गया। जिसमें राजाजान की टीम ने सिवैसिगपुर को 54 – 40 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। नवकला निकेतन दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक एज्या यादव, गोपाल सिंह एवं शशिभूषण सिंह ने किया।बतौर अतिथि भाजपा नेता राजकपूर सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर कुंवर एवं जिला पार्षद प्रमिला देवी मौजूद रही। जिनके द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को कप प्रदान किया गया। कप वितरण समारोह की अध्यक्षता गुलशन कुमार सिंह ने की। पूर्व विधायक ने कहा कि खेल जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढने की प्रेरणा देता है। वहीं राजकपूर सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कबड्डी की महत्ता की चर्चा की। मौके पर नितीश कुमार, जीवेश कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पंचायत समिति उम्मीदवार मोबाइल वाणी संवाददाता के माध्यम से बताना चाहते हैं कि गांव में पानी जाने के लिए नली की सही व्यवस्था नहीं है। साथ ही साथ शौचालय हर घर में नहीं है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के हेतिमपुर और सरमस्तपुर गांव के चार मृतक के घर मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को पहुंचकर आपदा विभाग की राशि की 16 लाख 21 हजार एक सौ का चेक परिजनों को दिया और घटना की जानकारी लिया। इस अवसर पर उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए कहा की इस दुख की घड़ी में सरकार आपके साथ है। उन्होंने हेतिमपुर गांव में वर्षा के पानी के सीलन से गिरे घर में दबने से रामसखी देवी, सोनिया देवी और स्नेहा कुमारी की मौत और तीन बच्चे गणेश कुमार, नेहा कुमारी और गुड्डी कुमारी की घायल होने से पीड़ित परिवार के उमेश राय और बिरेंद्र राय को चार, चार लाख का तीन चेक और घायल के उपचार हेतु 43 सौ का तीन चेक के साथ गिरे मकान के लिए 41 सौ का दो चेक आपदा विभाग की राशि से दिया। इससे पूर्व मंत्री ने सरमस्तपुर गांव के राम प्रसाद साह के पुत्र चंदन कुमार की गड्ढे के पानी में डूबने से हुई मौत पर उनके घर भी जाकर पीड़ित परिजनों को चार लाख का चेक देकर सांत्वना दिया। मौके पर एसडिओ ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ अजय कुमार, रजनीकांत चौधरी ऊर्फ बबलू, धीरेंद्र कुमार सिंह, हरिश्चंद्र पोद्दार, अखिलेश मल्लिक, अर्जुन राय, रंजित कुमार, श्रवण राय, गोपाल कुमार, पप्पू कुमार, सूर्येश्वर राय, सुबोध सिंह, रमाकांत राय, लक्ष्मीकांत दास, नीरज सिंह, विनोद कुशवाहा, गिरीश चौधरी, भोला चौधरी, ओम प्रकाश, मनीष कुमार, पीतांबर राय आदि थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में राजकुमार ठाकुर ने अमरेश कुमार से ई श्रमिक कार्ड के बारे में साक्षत्कार लिया।अमरेश कुमार ने बताया कि ये मजदूर हैं तथा इन्हें ई श्रमिक कार्ड के बारे में जानकारी नहीं है।इन्हें ई श्रमिक कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी चाहिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।