बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर में राजकुमार ठाकुर ने रंजन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें ई श्रम कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन उन्हें ई श्रम कार्ड की जानकारी चाहिए
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर में कृष्ण कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो ई श्रम कार्ड बनवाना चाहते है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के बंगरहा पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वर्त्तमान में आँगनबाड़ी केंद्र की स्थिति पहले की तरह बिल्कुल नहीं है। जिस तरह की सरकारी सुविधा मुहैया कराई जाती थी अब वो नहीं मिल आ रही है। बच्चे अब घर पर रहते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर :- शिक्षा सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर उतर पंचायत निवासी भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख नवीन कुमार सिंह के पुत्र रंजय कुमार सिंह के असामयिक निधन पर उनके घर पहुँच गहरी शोक संवेदना प्रकट की। मंत्री श्री चौधरी ने शोक संतृप्त स्वजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। मौके पर उन्होंने किसानों के एक शिष्टमंडल की समस्याओं को भी गंभीरता पूर्वक सुना।उन्होंने कहा कि सरकार ने गत दिनों बाढ़ व अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों की मुआवजे के लिए अधिकारियों को सर्वे कर सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। कहा कि किसानों को भी चाहिए की वो तत्पर होकर अपने-अपने फसलों की बर्बादी का आकलन करवाने में सहयोग करें ताकि कोई भी किसान सरकारी लाभ से वंचित नहीं हो।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मिथिला में चौरचन का त्यौहार मनाया गया. समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत मिथिला क्षेत्र में चौरचन का त्यौहार बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। आज के दिन घर की महिलाएं चंद्र देव की पूजा करती है। ताकि व्यक्ति झूठे कलंक से बच सके। भादो महीने के चतुर्थी तिथि को उदय होने वाला चन्द्रमा का दर्शन भले ही दोषयुक्त माना जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लूट की एक मोटरसाइकिल व मोबाइल के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गौड़ा टू से गिरफ्तार किया है।बीते 16 जुलाई को अज्ञात अपराधियों ने गोविन्द कुमार से बढोना ब्रकुलर के पास बाइक और मोबाइल लूट लिया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के बढ़ौना दुग्ध संग्रह केंद्र के समीप दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल बाइक लूट लिया। घटना को लेकर पटोरी थाना क्षेत्र के चकराजआबी गांव निवासी देवेन्द्र राय के पुत्र गोविंद कुमार ने थाने में आवेदन देकर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के बाजिदपुर बाजार में व्यवसायी मिथिलेश कुमार चौधरी के घर काम कर रही बछबाड़ा थाना क्षेत्र चमथा गाँव की नौकरानी पर जेवर चोरी के आरोप में हुई विवाद को लेकर दो गाँव के बीच ग्रामीणों से हुई झड़प में हुई रोड़ेबाजी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्थानीय जी एम आर डी कॉलेज मोहनपुर (समस्तीपुर) राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा गोद लिए गए गांव गढ़ी मोहनपुर में सात दिवसीय विशेष आवासीय का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ रमेश यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री अशोक कुमार राय और संचालन एवं स्वागत भाषण कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रिय मित्र, मैं राज कुमार "सिद्धार्थ", (खोजी पत्रकार) बंगराहा, विद्यापति नगर, (समस्तीपुर) से, धार्मिक कार्यक्रम न्यूज़:- विद्यापति प्रखंड के हरपुर बोचहा में घाटु श्याम बाबा के मंदिर का भव्य उद्घाटन की गई। इस उद्घाटन कार्यक्रम के आयोजक सुबोध कुमार सिंह एवं संचालक उमेश पंकज जिला कलाकार संघ समस्तीपुर के उप सचिव के द्वारा की गई। इस उद्घाटन कार्यक्रम में मिसाल कला सांस्कृतिक मंच के बैनर तले जागरण कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण की गई। मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं ने श्यामा बाबा से आशीर्वाद प्राप्त कर सुख में जीवन जीने की गुहार की। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख प्रसिद्ध गायिका प्रियंका झा, सरोज भास्कर, सुधीर सरगम, आरके कंचन, भंडारी जी इत्यादि लोग उपस्थित थे।
