सूबे में कोविड महामारी की रोकथाम को लेकर रविवार को सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की सख्ती से अमल में लाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शनिवार को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। समस्तीपुर में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखकर प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस सड़क पर उतरकर मास्क नहीं पहनने वालों का फाइन काट रही हैं। वहीं पुलिस के अभियान में कई समाजसेवी भी शामिल हो गए हैं जो मुफ्त मास्क बांटकर लोगों से हर हाल में मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं। लगातार कोरोना की बढ़ रही रफ्तार को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। बता दें कि बिहार में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए आज से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों, वरीय पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।