बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एक से 14 फरवरी के बीच संचालित की जाने वाली इंटरमीडिएट सैद्धांतिक विषय की वार्षिक परीक्षा को कदाचारमुक्त तथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। स्वच्छ व सुरक्षित परीक्षा संचालन के लिए डीएम योगेन्द्र सिंह व एसपी ह्दयकांत ने संयुक्त रूप से आदेश दिया है। परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों की तैनाती को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया। पूरी परीक्षा कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ली जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षार्थियों को मास्क पहनकर और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए परीक्षा देनी होगी। इसके लिए इस बार परीक्षा केंद्र की संख्या भी बढ़ा दी गई है। कई निजी विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों का अनुपालन परीक्षार्थियों सहित परीक्षा कार्य में संलग्न पदाधिकारी व कर्मियों को करना अनिवार्य होगा।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।