इंटरमीडिएट सैद्धांतिक विषय की वार्षिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 बजे तक तो दूसरी पाली अपराह्न 1.45 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा में कुल 59 हजार 525 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिले में कुल 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। समस्तीपुर अनुमंडल में 53, रोसड़ा में 12, दलसिंहसराय में 5 एवं पटोरी में 7 केन्द्र शामिल है। इस बार जिले से इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल लगभग 59 हजार 525 छात्र-छात्रा शामिल होंगे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।