Transcript Unavailable.
विगत दिनों किरासन तेल के फटने से हुए हादसे के शिकार हुए पीड़ित परिवार से कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने उनके पैतृक आवास अमनारी जाकर हाल- चाल जाना साथ ही साथ पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान की पीड़ित परिवार से मिलकर मंत्री ने आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार के हर प्रकार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने का वादा किया साथ ही मंत्री बादल पत्रलेख ने उक्त घटना की जानकारी दूरभाष के माध्यम से खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को दी जिसके बाद पीड़ित का वार्तालाप मंत्री ने किया और कहा की यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसी विकट परिस्थिति में हम सब आपके साथ झारखंड सरकार खड़ी है इलाज के साथ-साथ हर संभव मदद के लिए सहयोग किया जाएगा इस क्रम में दर्जनों गठबंधन के कार्यकर्ता मंत्री के साथ मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सी0सु0बल सहायक प्रशिक्षण केन्द्र एवम् विशिष्ट प्रशिक्षण विद्यालय विंग की टीमों के बीच खेले गये वॉलीबाल मैच के बेहद रोमांचारी फाइनल मुकाबले को विशिष्ट प्रशिक्षण विद्यालय विंग टीम ने 3-1ं से जीता। इसी के साथ वर्ष 2020-21 की सी0सु0बल मेरू केम्प वॉलीबाल प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई । सीमा सुरक्षा बल हमेशा से ही खेलों को अहमियत देता रहा है। खेल सीमा प्रहरी के दैनिक क्रियाकलाप व उनके प्रशिक्षण का एक अभिन्न अंग है। प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अन्तर विंग वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता 2020-21 का शुभारम्भ विगत 08 फरवरी 2021 को किया गया जिसमें तीन बेहतरीन टीमों विशिष्ट प्रशिक्षण विद्यालय विंग, प्रशासनिक विंग व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र ने भाग लिया।,,, विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो और इनके साथ एक श्रोता हैं वे मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि इनके क्षेत्र में ऐसे मुखिया का चयन किया जाए जो ईमानदार हो उनसे द्वारा जनता के हित में ही काम किया जाए। साथ ही सरकार द्वारा जो भी योजना गरीब तबके के लोगो के लिए निकाली जाती है उसका लाभ लोगों को मिले। अधिक से अधिक समय जनता के बीच बिताए
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के उचाधाना ग्राम से हमारे श्रोता की बातचीत युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनी लाल महतो से हुई। 'मेरा मुखिया कैसा हो 'कार्यक्रम के तहत मोनी लाल कहते है कि मुखिया को शिक्षित व समझदार होना चाहिए जो सभी वर्गों पर ध्यान दें ,सभी ग्रामीणों को साथ लेकर चले। गाँव की आधारभूत सुविधाओं के साथ सरकारी योजनाओं जैसे पेंशन,उज्ज्वला योजना ,राशन कार्ड आदि ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने वाला मुखिया होना चाहिए।
झारखंड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से हमारे श्रोता की बातचीत युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बीना देवी से हुई। बीना देवी कहती है कि वो ऐसे मुखिया को चुनना चाहती है जो अच्छा और शिक्षित हो। इनके राय से मुखिया को सभी ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम सभा की बैठकी करनी चाहिए। बीना देवी यह भी कहती है कि उनके ग्राम के मुखिया ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं देते है।
पार्टी की मजबूती के लिए प्रखंड के कई इलाके में आजसू पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ+2 उच्च विद्यालय के विद्यार्थीयो के द्वारा सडक सुरक्षा जागरूकता रैली सोमवार को निकाली गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
