ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार हजारीबाग में आयोजित की गई| मनरेगा अंतर्गत मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित कार्य दिवस को लेकर सभी प्रखंडों के प्रगति की जानकारी ली,उपायुक्त ने दीदी बाड़ी योजना, डोभा निर्माण,कुआं निर्माण आदि योजनाओं में मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को रोजगार दिए जाने की बात कही| उन्होंने कम कार्य दिवस उपलब्ध कराने विशेषकर टाटीझरिया प्रखंड में कम कर दिवस दिए जाने पर उपायुक्त ने कार्य में गति लाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया| राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं का समय निष्पादन व योग्य लाभुकों को उसका लाभ देने के लिए कार्यों को अभियान के रूप में लेने की बात कही| चौपारण,बरही व चुरचू में योजनाओं के लंबित रहने पर इसके कारणों की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी से ली,उन्होंने कहा कोई भी योजना अपूर्ण नहीं रहे यह सुनिश्चित किया जाना है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को झारखंड ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान  झारखंड ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री सह प्राध्यापक के पद पर पदस्थापित डॉ पवन कुमार ने बताया कि झारखंड के हड्डी के चिकित्सकों का सम्मेलन आगामी  8 और 9  मई 2021 को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में होने जा रहा है उन्होंने बताया कि झारखंड में जो सुदूरवर्ती क्षेत्रों में और जिला लेवल पर जो लोग चिकित्सा के क्षेत्र में जुड़े हैं उन्हें हड्डी के विशेष रिसर्च के द्वारा मरीजों को कैसे ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाया जा सकता है उसके बारे में एक दूसरे के बीच में नई-नई जानकारियां शेयर करना और आर्थो चिकित्सा के क्षेत्र में जो नए नए रिसर्च हो रहे हैं जिससे मरीजों को कम से कम परेशानी और कम खर्च में अच्छा से अच्छा चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जा सकता है इसके बारे में लोगों को जागरूक करना है और जो चिकित्सक है उन लोगों के बीच में नई-नई जानकारियों को शेयर करेंगे इसी को लेकर इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑर्थो  चिकित्सा को लेकर इस तरह का सम्मेलन यहाँ पहली बार आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे भारतवर्ष से अनुभवी चिकित्सक शामिल होंगे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजेश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से विष्णुगढ बनासो ,टोला नवाटाड़ के निवासी सुरेश राम से मोबाइल वाणी में चलाये जा रहे कार्यक्रम 'मेरा मुखिया कैसा हो 'के तहत चर्चा कर रहे हैं। जिसमे सुरेश राम ने बताया कि आने वाले समय में होने वाले चुनाव में वे एक ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहते हैं जो हर मुद्दे पर अपना निर्णय लेने में सक्षम हो ,पढ़ा -लिखा एवं विकास के लिए सोच रखने वाला हो। ग्राम सभा में बीते वर्ष 2010 और 2015 में मुखिया के चुनाव में चुने गए व्यक्ति स्वयं द्वारा किसी भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं थे ,जिस कारण क्षेत्र के विकास में बाधा उत्पन्न हुई ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बगोदर। विगत 9 फरवरी से विभिन्न मांगो क़ो लेकर बगोदर बस स्टैंड मे खुले आसमान के निचे बेमियादी धरने पर बैठे समाजसेवी कुंजलाल साव का धरना शुक्रवार क़ो समाप्त हुवा l बतातें चलें की कुंजलाल साव के द्वारा निजी विद्यालयों मे गरीब बच्चों को 25% गरीब बच्चों का निः शुल्क नामांकन किया जाय,प्रवेश कच्छा के अलावे अन्य कक्षाओं में नामांकन पर प्रतिबंध लगाया जाए, प्रत्येक मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं को प्राथमिक शिक्षा में प्री मैट्रिक परीक्षा 2020 21 से वंचित करने वाले स्कूल प्रबंधकों के स्कूल की मान्यता रद्द किया जाए तथा देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए, योग्य अध्यापकों से ही शिक्षण कार्य करवाने की गारंटी सुनिश्चित की जाए, वह ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल मे उपरोक्त नियमो हो रहे उल्लंघन पर भी जांच की आदि मांगों को लेकर कुंज लाल साव के द्वारा विगत 1O दिन से धरने पर बैठे थे, 11वें दिन जिला शिक्षा अधिकारी का नींद खुला और बगोदर पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता कुंजलाल साव की सुध ली और उपरोक्त मांगों पर लिखित आश्वासन देकर धरना क़ो समाप्त करवाया इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बगोदर थाना क्षेत्र में बगोदर पुलिस पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हैं वाहन जांच अभियान में दीपक पूजा घी नामक मार्का के टीने मे शराब भरकर पिकअप वैन को दबोचा, मामले पर बगोदर थाना कांड सांख्य 36/21 दर्ज़ कर विभिन्न धारावो के तहत शुक्रवार क़ो न्यायिक हिरासत मे गिरिडीह भेज दी गई lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

किसानों एवं सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं से अवगत होने के लिए झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सब्जी मंडी पहुंचे। अपने कृषि मंत्री को सब्जी मंडी पर देखकर किसानों काफी उत्साहित हुए। किसानों ने एक-एक कर अपनी समस्याओं से अपने लोकप्रिय कृषि मंत्री को अवगत कराया। उन लोगों ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों की वजह से किसान अपने भविष्य को लेकर काफी सशंकित हैं। अगर यह कानून लागू होगा, तो देश के किसान मजदूर बन जाएंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि मैं खुद किसान का बेटा हूं और किसानों की पीड़ा को समझता हूं। अभी झारखंड सरकार के कृषि मंत्री होने की हैसियत से मेरी पूरी कोशिश है कि आपकी सारी समस्याओं का हल हम बहुत जल्द निकाल लें। मोदी सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर किसानों के साथ जो राजनीति कर रही है या अपने देश के किसानों की उत्साह मारने की कोशिश कर रही हैं, उस कोशिश को हम किसान और कांग्रेसी कार्यकर्ता कभी कामयाब नहीं होने देंगे। आज पूरा देश में किसान आंदोलन फैल चुका है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

गर्मियों में पानी की किल्ल्त हो जाने से मवेशियों को काफी समस्या होती है। इसलिए ग्रामीणों ने मिल कर जलाशय गहरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के निदान के लिए 20 फरवरी को जनता दरबार का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।