हजारीबाग बुधवार को कर्पूरी चौक नूरा में जननायक कर्पूरी ठाकुर का पुण्यतिथि मनाया गया इस समारोह में इनके सम्मान में भजन कीर्तन का प्रस्तुति डॉ प्रल्हाद डॉ सुरेश और इनके ग्रुप के द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए सामाजिक न्याय के लोगों ने 16 और 17 फरवरी को जंतर मंतर पर धरना दिए हुए हैं इसके बाद राष्ट्रपति को इस संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे।झारखंड कुशवाहा महासभा के संगठन मंत्री बटेश्वर प्रसाद मेहता अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुचि कुजूर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के जिला संरक्षक डॉ हीरालाल साहा सीताराम ठाकुर प्रहलाद ठाकुर फिल्म जगत से धर्मेंद्र ठाकुर, सभी लोगों ने अपने संबोधन में कहा कि इस महान समाजिक योद्धा को भारत रत्न से  विभूषित किया जाए तभी इनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के नेतृत्व में तीन महीने से चल रहे किसान भाइयों के आंदोलन के समर्थन में  20 फरवरी को होनेवाले  राज्य स्तरीय किसान ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए एक दिवसीय दौरा करते हुए हजारीबाग के बन्हा ,पेलावल, कटकमसांडी और इचाक में आह्वान किया कि अपने अन्नदाताओं के समर्थन में इस किसान ट्रैक्टर रैली को ऐतिहासिक बनाएं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री  आलमगीर आलम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन ने देश को नई राह दिखाई है। अब तक इस आंदोलन में 200 से अधिक किसान अपनी शहादत हो चुकी हैं। केंद्र सरकार के कृषि मंत्री भी मान चुके हैं कि इस कानून में कई त्रुटियां हैं। यहाँ तक कि मोदी सरकार की मंत्री इस कानून के विरोध में इस्तीफा भी दे चुकी हैं। बावजूद इसके घमंडी मोदी सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों के इशारे पर अपने अन्नदाता भाइयों के सामने झुकने को तैयार नहीं है। इस कानून की वजह से देश के किसानों में उत्साह की कमी आ गई है, जिस वजह से आने वाले कुछ ही सालों में अपने देश में खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में भारी बढोतरी होने की नौबत आ खड़ी होगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सम्मेलन की गयी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को। ,

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य हज़ारीबाग़ जिला बिष्णुगढ़ प्रखंड से राजेशवर महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में झारखण्ड के गणनायक गिरिडीह के पूर्व सांसद ,मांडू के पूर्व विधायक गरीबों के आवास को विधान सभा में रखने वाले अग्रणीय आंदोलनकारी नेता स्वर्गीय टेकलाल महतो का 74वां जन्म दिवस सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुभारम्भ टेकलाल महतो के प्रतिमा पर श्रद्धा ,सुमन ,पुष्प अर्पित कर किया गया ।

बगोदर- बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा में सोमवार को 8 फीट का अजगर निकला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.इसी दौरान एक शख्स ने सांप को रस्सी से बांध दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सके. वन विभाग के निर्देशानुसार ग्रामीणों ने अजगर सांप को जंगल में छोड़ दिया. लोगों ने बताया कि अजगर की लंबाई 8 फीट थी.विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। छात्रों द्वारा अपने-अपने स्कूलों में प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया जा रहा है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।