पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि विष्णुगढ़ प्रखंड के पूर्वी व पश्चिमी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया मुख्य अतिथि मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने पुष्प अर्पित कर विधिवत शुभारंभ किए .उसके बाद कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए .इस अवसर पर श्री पटेल ने जल्द ही पंडित दीनदयाल भवन व प्रेस क्लब व टेकलाल महतो स्मृति भवन का शिलान्यास मार्च महीना में किया जाएगा .उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डालें कार्यक्रम में पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल गुरु प्रसाद साव पिंकी देवी वहीं पूर्वी में नारायण सुखदेव सिंह गोविंद कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बिष्णुगढ़ इकाई के द्वारा बुधवार को मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल से मिलकर निजी विद्यालय के संचालकों शिक्षकों ने 11 महीने से बंद विद्यालय को खोलने के लिए पत्र सौंपा मालूम हो कि कोरोना काल से अब तक एलकेजी से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद है जिसे विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की दयनीय स्थिति बहुत ही खराब हो गई है ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार पूर्णरूपेण बाजार मॉल पार्क यातायात के साधन व अन्य कार्यालय खुल चुके हैं तो स्कूल भी खोल देना चाहिए सरकार निजी विद्यालय संचालकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है .इस विकट परिस्थिति को देखते हुए और आर्थिक स्थिति खराब ना हो जाए इसे ध्यान में रखते हुए विद्यालय जल्द खोलने का आग्रह विधायक जेपी पटेल से किए .पत्र सौंपने वालों में संरक्षक नवल किशोर वर्मा अध्यक्ष नकुल मंडल उपाध्यक्ष महेश शर्मा कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति मीडिया प्रभारी विवेक कुमार सुरेश कुमार मंडल सलीम अंसारी हारुन अंसारी समेत कई विद्यालय के प्रबंधक व प्राचार्य मौजूद थे.
भारतीय कांग्रेस पार्टी बिष्णुगढ़ प्रखंड इकाई के द्वारा नवादा में प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई | बैठक के दौरान 13 फरवरी को हजारीबाग में पदयात्रा व 20 फरवरी को ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिष्णुगढ़ थाना परिसर में बुधवार को डीजे साउंड धारकों के साथ सरस्वती पूजा को देखते हुए बैठक किया गया | बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने किए जबकि संचालन थाना प्रभारी अमित लकड़ा व भागीरथ पासवान ने संयुक्त रूप से किए | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ पुलिस ने एसबीआई शाखा में सेंधमारी की घटना को अंजाम दिए थे.पुरी खबर जानने के लिए मोबाइल वाणी टच करें.
रवि गांधी महानिरीक्षक प्रशिक्षण केन्द्र एवम् विद्यालय द्वारा मंगलवार को मेरू कैम्प कार्यालय में एक सादे समारोह में सीमा सुरक्षा बल परिवार द्वारा संकलित व संपादित त्रैमासिक ई&पत्रिका मेरू के प्रथम ई-संस्करण अवधि 01 अक्टुबर से 31 दिसम्बर 2020 का विधिवत विमोचन किया गया। यह पत्रिका सीमा सुरक्षा बल के आई0पी0पी0 नेटवर्क ई-मेल व अन्य डीजिटल प्लेटफार्म द्वारा निर्गत की जाएगी । इस संस्करण में प्रशिक्षण केन्द्र एवम् विद्यालय द्वारा गत तीन माह 01 अक्टुबर से 31 दिसम्बर 2020 की अवधि में किये गए क्रियाकलापों विशेषकर प्रशिक्षण, सांस्कृतिक, उच्च अधिकारियों का दौरा, बावा गातिविधयां, विभिन्न धार्मिक आयोजन व सिविक एक्शन आदि के क्षेत्र में किये गए कार्यो की झलकियां दिखाई गई है। बता दें कि इस अंक से पहले यह पत्रिका वार्षिक आधार पर किताब के मूल स्वरूप में जारी की जाती रही है। परन्तु वर्तमान परिवेश में वन संरक्षण के मद्देनजर भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों के अनुरूप व पत्रिका सभी पाठको तक पहॅंचें इसे ई-स्वरूप में जारी किया गया है और अवधि भी वार्षिकी के स्थान पर त्रैमासिक रखी गई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखंड मुक्ति मोर्चा बिष्णुगढ़ इकाई के वरिष्ठ नेता समाजसेवी राजू श्रीवास्तव ने प्रखंड में प्रस्तावित आईटीआई कॉलेज का काम जल्द शुरू करने पीडीएस दुकान में गेहूं आवंटन करने कोनार डैम से विष्णुगढ़ प्रखंड के सभी पंचायतों में जलापूर्ति करने बिष्णुगढ़ उच्च विद्यालय में प्लस टू भवन निर्माण करवाने को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय में पत्र दिए और इन मुख्य समस्याओं से पत्र के माध्यम से ध्यान आकर्षित करवाएं मालूम हो कि झारखंड प्रदेश के विभिन्न प्रांतों में पीडीएस दुकान में गेहूं वितरण किया जाता है परंतु बीते 8 वर्षों से बिष्णुगढ़ में प्रखंड में गेहूं का वितरण नहीं किया जा रहा है वहीं कोनार डैम से हजारीबाग शहर में पानी की व्यवस्था के लिए कार्य हो रही है जबकि बिष्णुगढ़ प्रखंड अछुता है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के ऊंचाघाना गांव में ढाई सौ वर्षों से मनाते आ रहे 12 वर्षीय सूर्याही पूजा शनिवार देर रात संपन्न हुआ | गांव के सभी सदस्यों ने पुराना आंगन से पूजा अर्चना करते हुए भार सिक्का से उठाकर जलते हुए दीपक की कलश को उठाकर शुक्रवार की रात पूजा स्थल में पहुंचे शनिवार को प्रातः 6:00 बजे से 9:00 बजे तक सूर्य देव का पूजा हुई |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आदिवासी छात्र संघ के बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के अध्यक्ष विक्की कुमार धान ने रुचि कुजुर जिलाध्यक्ष झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा हजारीबाग से औपचारिक भेंट वार्ता किया और फूलों का गुलदस्ता दे कर सम्मानित किया | विक्की कुमार धान और रुचि कुजुर के बीच आदिवासी समाज और उनके समस्यों पर विचार विमर्श किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अमेरिकी यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर देवेन्द्र सिंह देव ने डीजीपी एमवी राव से पुलिस हेडक्वार्टर राँची में मुलाकात की। मुलाकात कर श्री देव ने हजारीबाग जिले में संचालित कई पुलिस थाना जो की जर्जर स्थिति में है और राज्य में पुलिस की संख्या में काफी कमी को लेकर एक आवेदन देते हुए अपनी मांगे रखी है। श्री देव ने बताया कि हजारीबाग जिले के शहर के बीच मौजूद कोरा थाना और बड़ी बाजार थाना जर्जर भवन तथा टीना के चार दिवारी बनाकर के संचालित हो रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि लोहसिंघना थाना तो टीना के करकट सीट से बना कर चलाया जा रहा है जहां पदस्थापित पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं। यहां काम करने वाले महिला पुलिसकर्मी को भी उनके लिए अलग कमरा नहीं रहने से काफी परेशानी होती है। वहीं कोर्रा थाना का भवन काफी जर्जर स्थिति में है। यहां छत के गिर जाने का खतरा हमेशा बना रहता है। फिर भी अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिस कर्मी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं ।साथ ही उन्होंने झारखंड में पब्लिक के जनसंख्या अनुपात में पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने की भी बात कही है। डीजीपी ने डॉक्टर देव के मांग को जायज बताते हुए कहा कि जल्द ही इस पर काम किया जाएगा। मौके पर अन्य कई लोग मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
