जिला कांग्रेस कार्यालय हजारीबाग में जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान रैली एवं ट्रैक्टर रैली की तैयारी समिति की बैठक की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद थी इस बैठक में प्रदेश स्तरीय तैयारी समिति के सदस्य राजीव रंजन गुंजन सिंह कुमार राजा मदन मोहन शर्मा आमिर हाशमी राजेश्वर पांडे भीम राम के साथ दर्जनों नेता शामिल थे। तैयारी समिति को बतौर मुख्य अतिथि  विधायक उमाशंकर अकेला संबोधित करते हुए कहा  कि यह समय की मांग है कि केंद्र के काले कानून को घर-घर पहुंचाएं एवं मोदी सरकार की असली चेहरा को जनता तक पहुंचाएं हजारीबाग की किसान रैली ऐतिहासिक रैली हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर बनाना है जिससे अपने अन्नदाताओं कि इस आंदोलन को बल मिल सके। बतौर विशिष्ट अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद संबोधित करते हुए कहा कि इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर ले जाना है देश में किसान के सम्मान में कांग्रेस पार्टी है मैदान में के गूंज के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता संघर्ष कर रही हैं जो बधाई के पात्र हैं। प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम की सफता की जिम्मेदारी जवाबदेही हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के कांधे पर है हर एक कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी जवाबदेही जिम्मेदारी को समझें जिससे ट्रैक्टर रैली ऐतिहासिक हो सके। प्रदेश प्रवक्ता कुमार राजा ने अपने संबोधन में कहा कि जय जवान जय किसान के देश में लगातार किसानों की मौत हो रही है लेकिन यह जुल्मी सरकार को कुछ समझ नहीं आ रही है। महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह मैं अपने संबोधन में कहा कि आधी आबादी इस किसान ट्रैक्टर रैली के समर्थन में 20 फरवरी को शामिल रहेगी हमें रैली की सफलता के लिए समय और अनुशासन पर ध्यान देना होगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) एवं डीकेएसडी कपूर लाडली नूर फाउंडेशन का राष्ट्र स्तर सामाजिक संस्था के संयुक्त कार्यक्रम विभिन्न राज्यों से आए राजनीतिक एवं  सामाजिक संगठनों की उपस्थिति में लाजपत भवन (नई दिल्ली) में संपन्न हुई।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  इस कार्यक्रम में भारतवर्ष के  कोरोना काल में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले एवं राज्य के मजदूरों के लिए निरंतर आवाज उठाने वाले राजनीतिक दल के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में हजारीबाग कांग्रेस के युवा नेता साजिद अली खान को मजदूर रत्न देकर सम्मानित किया गया। श्री साजिद ने मजदूर रत्न सभी आमलोगों और मजदूरों को समर्पित किया है। इस मौके पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने बेहतर कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहने को कहा  है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ अजय कुमार उपाध्याय ने कहा की गरीब, मजदूरों की सेवा प्रदान करना ही सच्ची सेवा है। कार्यक्रम में भारतवर्ष से विभिन्न राजनीतिक हस्तियां एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए मुख्य रुप से राज किशोर सिंह, साबरी ब्रदर्स जीशान ,फैजान साबरी आशु पंजाबी, समीर खान चीकू ,डी राजा, प्रेमचंद साब ,सुल्ताना परवीन, सरिता जैन, बंटू सरकार, बादल कुमार ,ज्योति कुमारी, अमित जैन, गणेश तिवारी ,मदन सिंह ,कनक चौधरी ,राजवीर सिंह, उक्त लोगों की गरिमामय  उपस्थिति में श्री खान को मजदूर रत्न सौंपी गई। ज्ञात हो इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से लोग उपस्थित हुए।  

संजय उप्रेती, आईआरएएस जो सीमा सुरक्षा बल बल मुख्यालय नई दिल्ली में जॉइंट सेके्रटरी (संयुकत सचिव)  एवम् फाइनेंशियल एडवाइजर (वित्तीय सलाहकार) के तौर पर पदस्थापित हैं, तीन दिवसीय दौरे पर 04 फरवरी 2021 को सीमा सुरक्षा बल के नवीन कैम्प (के0एल0पी0 ) गया (बिहार) पहुंचे। वहां उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक कंस्ट्रक्शन (निर्माण) गतिविधियों का जायजा लिया । इसके उपरांत 06 फरवरी को प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र मेरु कैम्प, हजारीबाग का दौरा किया। रवि गांधी महानिरीक्षक से विभिन्न प्रोजेक्टों की प्रगति एवं वित्तीय लागत पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंनें भविष्य में आने वाले प्रोजेक्ट का जायजा लिया एवम् इस संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हैं नवीनतम प्रोजेक्ट जैसे क्लब एक्टिविटी, फैकेल्टी एक्सचेंज के विभिन्न पहलुओं को भी देखा। उन्होंने बल मुख्यालय पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया व प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे नवीन कार्यक्रमों की सराहना की। इस दौरे पर  अध्यक्षा बावा के संदेश के साथ विनीता उप्रेेती नें भी मेरू परिवार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न बावा गतिविधियों की समीक्षा की व विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। जिसमें प्रहरी संगिनियों के लिए विशेष मेडिटेशन सत्र की उन्होने स्वंय अगुवाई की व अंकुर प्ले स्कूल में वृक्षारोपण एवम् परिवार कल्याण केंद्र में प्रहरी संगीनियों द्वारा चलाए जा रहे अनेकों कार्यक्रम के बारीक पहलुओं को जाना व समझा। उन्होंने अपने संबोधन में प्रहरी संगिनियों द्वारा चलाए जा रहे नवीनतम कार्यक्रमों की सराहना की एवम् उनके द्वारा आसपास के क्षेत्रों में कोविड-19 काल में बचाव हेतु विभिन्न सामग्रियों के वितरण की भी प्रशंसा की।

बगोदर प्रखंड व इसके आसपास के लगभग तीन दर्ज़न तीर्थ यात्रियों का एक जत्था दक्षिण भारत के लिए शुक्रवार को रवाना हुवे l दक्षिण भारत के कांचीपुरम, बालेश्वरम,जनकपूरी,चंद्रभागा, धवला गिरी,रामेश्वरम,लिंग राज मंदिर, दक्षिण कशी,मीनाक्षी देवी आदि तीर्थे का दर्शन के लिए 24 दिनों के यात्रा निर्धारित है l तीर्था लयों के दर्शन अलावे कई समारको का भी दर्शन करेंगे यात्री l यात्रियों मे भैरव रजक, जितनी देवी, पूरन रजक के आलावे अन्य तीन दर्ज़न यात्री शामिल है lइस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बगोदर थाना क्षेत्र मे एंटी क्राइम पुलिस द्वारा दो पहिया वाहनों की गहन जाँच की जा रही हैl वाहनों के डिकी लगेज समेत हेलमेट व अन्य दस्तावेज की जाँच मे पुलिस जुटी है

पिछले 29 से 31 जनवरी में बाइसवां झारखंड राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप में हजारीबाग ज़िला से दस खिलाड़ियों ने भाग लिया और राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और रोहित टोप्पो ने यूथ ग्रुप में कांस्य पदक जीता। यह सम्मान समारोह संत रॉबर्ट मध्य उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि ज़िला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला विशिष्ट अतिथि प्राचार्य फ़ा रेमंड सोरेंग,संघ के संरक्षक समाजसेवी रुचि कुजुर, संघ के अध्यक्ष भैया मुरारी सिन्हा, महासचिव अनुप राजेश लकड़ा, उपस्थित थे।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला का पुष्प गुच्छ देकर व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात विशिष्ठ अतिथि प्राचार्य फ़ा रेमंड सोरेंग, भैया मुरारी सिन्हा, समाजसेवी रुचि कुजुर को भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहायता देने के उद्देश्य से उन्हें भी फुल बुके दे कर अभिवादन किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा पूर्णतः स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी गई है, राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप कुछ परिस्थितों में विधालय संचालन का निर्देश है| निर्देशों के अनुरूप विद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले सभी परीक्षाएं ऑनलाइन के माध्यम से लिए जाने का प्रावधान है ताकि कोविड-19 के अवश्यंभावी खतरे को रोका जा सके| इस बाबत जिला उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने जिला शिक्षा अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है की कोई भी विद्यालय अपने स्कूलों में परीक्षा के नाम पर बच्चों को ना बुलाएं, बल्कि स्कूल प्रबंधन सभी प्रकार की परीक्षाएं ऑनलाइन के माध्यम से कराएं| उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार व आपदा प्रबंधन के प्रावधानों की अनदेखी कर अगर कोई विद्यालय ऐसा करता है तो आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा तथा विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

झारखण्ड राज्य हज़ारीबाग जिला विष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय कनौजिया सोनार महापरिवार का बैठक विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामो पंचायत में हुई। बैठक की अध्यक्षता भीम प्रसाद व संचालन मंटू सोनी ने किया। प्रखंड अध्यक्ष अशोक बर्मन ने कहा कि समाज में एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा ताकि समाज में मौजूद कुरीतियों को दूर किया जा सके। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश बर्मन ,धनबाद जिला महासचिव श्रवण सोनी ,प्रखंड सचिव चमन प्रसाद ,प्रयाग प्रसाद ,नवल किशोर सोनी ,महेश प्रसाद सोनी समेत कई लोग मौजूद थे।

हजारीबाग के कल्लू चौक स्थित ओएसिस स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शब्बीर अहमद ने बताया कि पिछले वर्ष 2020 में विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा तक की मान्यता दी गई थी वहीं अब विद्यालय द्वारा बोर्ड के निर्धारित सभी मापदंडों को पूरा करने के आलोक में 3 फरवरी 2021 को 12वीं कक्षा तक की मान्यता प्रदान की गई उन्होंने इस सफलता के लिए विद्यालय के अनुशासन प्रिय एवं कुशल प्राचार्य एहसान उल हक एवं विद्यालय के कर्मठ और मेहनतकश शिक्षकों सहित कर्मियों को बधाई दिया तथा इसे हजारीबाग शहर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय पर विश्वास कर अपने होनहार बच्चों को विद्यालय को सुपुर्द करने वाले तमाम अभिभावकों एवं समाज के प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि विद्यालय में बड़ी निष्ठा और ईमानदारी के साथ छात्र छात्राओं को अनुशासन के साथ!उच्च गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन कार्य से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और सिंचित करने का कार्य विद्यालय के कुशल प्राचार्य के नेतृत्व में योग्य एवं विद्वान शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा संपादित किया जा रहा है और इसी का परिणाम है कि काफी कम समय में ओएसिस विद्यालय ने अपनी एक अलग पहचान बना पाने में कामयाबी हासिल किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पेयजल एवं स्वछता विभाग के तत्वाधान में जल जीवन मिशन कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज बुधवार को स्थानीय विनायक होटल,मटवारी में उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की मौजूदगी में आयोजित किया गया| पेयजल एवं स्वछता विभाग द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण क्षेत्रों में एकल जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन संबंधी विभिन्न पहलुओ की चर्चा की गयी| मौके पर उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के उदेश्यों और भविष्य में इस योजना के महत्वों पर अपनी बारीकी से राय रखी और कहा की आज का जल आने वाले कल के लिए नितांत आवश्यक है| उन्होंने सभी प्रखंडों से आये पदाधिकारियों एवं कार्यशाला में उपस्थित हुए जलसहिया को संबोधित करते हुए इस योजना को न सिर्फ योजना के रूप में देखने अपितु इसे मिशन की तरह लेने की बात कही| उन्होने कहा की जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती| पेयजलापूर्ति,वर्षा जलसंरक्षण एवं संग्रहण व जल पुनर्चक्रण आदि विषयो पर ध्यान आकृष्ट कराया| उन्होने कहा की हज़ारीबाग़ जिले में लगभग 3 लाख परिवारों को पेयजलापूर्ति योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे अबतक 20 हज़ार परिवारों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।