जिला कांग्रेस कार्यालय हजारीबाग में जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान रैली एवं ट्रैक्टर रैली की तैयारी समिति की बैठक की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद थी इस बैठक में प्रदेश स्तरीय तैयारी समिति के सदस्य राजीव रंजन गुंजन सिंह कुमार राजा मदन मोहन शर्मा आमिर हाशमी राजेश्वर पांडे भीम राम के साथ दर्जनों नेता शामिल थे। तैयारी समिति को बतौर मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर अकेला संबोधित करते हुए कहा कि यह समय की मांग है कि केंद्र के काले कानून को घर-घर पहुंचाएं एवं मोदी सरकार की असली चेहरा को जनता तक पहुंचाएं हजारीबाग की किसान रैली ऐतिहासिक रैली हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर बनाना है जिससे अपने अन्नदाताओं कि इस आंदोलन को बल मिल सके। बतौर विशिष्ट अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद संबोधित करते हुए कहा कि इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर ले जाना है देश में किसान के सम्मान में कांग्रेस पार्टी है मैदान में के गूंज के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता संघर्ष कर रही हैं जो बधाई के पात्र हैं। प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम की सफता की जिम्मेदारी जवाबदेही हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के कांधे पर है हर एक कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी जवाबदेही जिम्मेदारी को समझें जिससे ट्रैक्टर रैली ऐतिहासिक हो सके। प्रदेश प्रवक्ता कुमार राजा ने अपने संबोधन में कहा कि जय जवान जय किसान के देश में लगातार किसानों की मौत हो रही है लेकिन यह जुल्मी सरकार को कुछ समझ नहीं आ रही है। महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह मैं अपने संबोधन में कहा कि आधी आबादी इस किसान ट्रैक्टर रैली के समर्थन में 20 फरवरी को शामिल रहेगी हमें रैली की सफलता के लिए समय और अनुशासन पर ध्यान देना होगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
