पिछले 29 से 31 जनवरी में बाइसवां झारखंड राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप में हजारीबाग ज़िला से दस खिलाड़ियों ने भाग लिया और राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और रोहित टोप्पो ने यूथ ग्रुप में कांस्य पदक जीता। यह सम्मान समारोह संत रॉबर्ट मध्य उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि ज़िला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला विशिष्ट अतिथि प्राचार्य फ़ा रेमंड सोरेंग,संघ के संरक्षक समाजसेवी रुचि कुजुर, संघ के अध्यक्ष भैया मुरारी सिन्हा, महासचिव अनुप राजेश लकड़ा, उपस्थित थे।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला का पुष्प गुच्छ देकर व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात विशिष्ठ अतिथि प्राचार्य फ़ा रेमंड सोरेंग, भैया मुरारी सिन्हा, समाजसेवी रुचि कुजुर को भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहायता देने के उद्देश्य से उन्हें भी फुल बुके दे कर अभिवादन किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।