हजारीबाग बुधवार को कर्पूरी चौक नूरा में जननायक कर्पूरी ठाकुर का पुण्यतिथि मनाया गया इस समारोह में इनके सम्मान में भजन कीर्तन का प्रस्तुति डॉ प्रल्हाद डॉ सुरेश और इनके ग्रुप के द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए सामाजिक न्याय के लोगों ने 16 और 17 फरवरी को जंतर मंतर पर धरना दिए हुए हैं इसके बाद राष्ट्रपति को इस संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे।झारखंड कुशवाहा महासभा के संगठन मंत्री बटेश्वर प्रसाद मेहता अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुचि कुजूर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के जिला संरक्षक डॉ हीरालाल साहा सीताराम ठाकुर प्रहलाद ठाकुर फिल्म जगत से धर्मेंद्र ठाकुर, सभी लोगों ने अपने संबोधन में कहा कि इस महान समाजिक योद्धा को भारत रत्न से विभूषित किया जाए तभी इनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
