झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के उचाधाना ग्राम से हमारे श्रोता की बातचीत युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनी लाल महतो से हुई। 'मेरा मुखिया कैसा हो 'कार्यक्रम के तहत मोनी लाल कहते है कि मुखिया को शिक्षित व समझदार होना चाहिए जो सभी वर्गों पर ध्यान दें ,सभी ग्रामीणों को साथ लेकर चले। गाँव की आधारभूत सुविधाओं के साथ सरकारी योजनाओं जैसे पेंशन,उज्ज्वला योजना ,राशन कार्ड आदि ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने वाला मुखिया होना चाहिए।
