झारखंड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से हमारे श्रोता की बातचीत युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बीना देवी से हुई। बीना देवी कहती है कि वो ऐसे मुखिया को चुनना चाहती है जो अच्छा और शिक्षित हो। इनके राय से मुखिया को सभी ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम सभा की बैठकी करनी चाहिए। बीना देवी यह भी कहती है कि उनके ग्राम के मुखिया ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं देते है।
