सी0सु0बल सहायक प्रशिक्षण केन्द्र एवम् विशिष्ट प्रशिक्षण विद्यालय विंग की टीमों के बीच खेले गये वॉलीबाल मैच के बेहद रोमांचारी फाइनल मुकाबले को विशिष्ट प्रशिक्षण विद्यालय विंग टीम ने 3-1ं से जीता।  इसी के साथ वर्ष 2020-21 की सी0सु0बल मेरू केम्प वॉलीबाल प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई ।  सीमा सुरक्षा बल हमेशा से ही खेलों को अहमियत देता रहा है। खेल सीमा प्रहरी के दैनिक क्रियाकलाप व उनके प्रशिक्षण का एक अभिन्न अंग है।  प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अन्तर विंग वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता 2020-21 का शुभारम्भ विगत 08 फरवरी 2021 को किया गया जिसमें तीन बेहतरीन टीमों विशिष्ट प्रशिक्षण विद्यालय विंग, प्रशासनिक विंग व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र ने भाग लिया।,,, विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें