बिष्णुगढ़ ब्लॉक में एकता परिषद के द्वारा मजदूरों के बीच राशन किट का वितरण किया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
27 फरवरी 2021 को बेंगलुरु में कोर ग्रुप फॉर तिब्बत काउच की एक दिवसीय राष्ट्रीय बैठक हायलेसियन होटल रेजीडेंसी मैं आयोजित हुई,जिसमें तिब्बत की आजादी और उसे भारत की सुरक्षा कैसे हो उस पर विचार विमर्श किया गया और इस आंदोलन को और कैसे मजबूत किया जाए,जिससे चीनी सरकार तिब्बत को आजाद करने पर विवश हो जाए पूरे भारतवर्ष में तिब्बत सपोर्ट ग्रुप के संगठन को मजबूत करके तिब्बत की आजादी को भारत से और मजबूती से उठाना होगा इस पर विचार विमर्श हुआ। झारखंड हजारीबाग से क्षेत्रीय संयोजक (बिहार,झारखंड,छत्तीसगढ़) के सुदेश कुमार चंद्रवंशी इस बैठक में भाग लिए और अपने क्षेत्र में तिब्बती आंदोलन को कैसे मजबूत करें उस पर अपना विचार रखा। इस बैठक में सुंदर कुमार सुमन उत्तर प्रदेश, सौम्यदीप जी आसाम, डेविड जैकब कर्नाटका, महेंद्र संहपाल गुजरात, रूबी मुखर्जी पश्चिम बंगाल,अमृत जोशी कर्नाटका, जे पी अर्स कर्नाटक,संदेश मेश्राम महाराष्ट्र, ऋषि वालिया कुमार हिमाचल प्रदेश, फुनसुख लद्दाखी लद्दाख, जाकोब डेविड , तिब्बत समन्वय केंद्र के तेनजिन जॉर्डन,चोने ट्सेरिंग, जमयांग आदि उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
हजारीबाग के सरदार रोड निवासी उमर खान को जिला कांग्रेस कमेटी हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग के महासचिव पद पर मनोनयन किया गया है उमर खान को मनोनयन पत्र सौंपते हुए स्वास्थ्य विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार सिन्हा ने आशा व्यक्त किया है कि उमर अपने कर्तव्य को निर्वाहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे! महासचिव पद के मनोनयन पर उमर खान ने कहा कांग्रेस के दायित्व को निर्वाहन करना हमारी प्राथमिकता रहेगी साथ ही साथ गरीब और पिछड़े लोगों स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने का हर संभव प्रयास करूंगा उमर के महासचिव बनने पर हजारीबाग के कांग्रेस जनों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी है
केन्द्र सरकार के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों मे अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर एक मशाल जुलूस का आयोजन किया गया । मशाल जुलूस कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम से मुख्य मार्ग आन्नदा चौक, छठ तलाब, मेन रोड होते हुए झंडा चौक पर सभा मे तब्दील हो गया। मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल/डीजल के मुल्य में गिरावट के बावजूद इनके दामों में केन्द्र सरकार अप्रत्याशित वृद्धि कर रही है । कुछ राज्यों में पेट्रोल/डीजल के मुल्य शतक लगा चुकें हैं तथा कुछ राज्यों में शतक के करीब है । पर्यवेक्षक जवाहर लाल सिन्हा युपीए सरकार किसानों को अनुदानित मुल्य पर किरासन तेल की आपूर्ति करती थी जिससे किसान छोटे छोटे पम्पों के द्वारा अपने खेतों की सिचाई करते थे । आज किसानों को अपना खेत पटाने के लिए डीजल का उपयोग करना पड़ रहा है जो छोटे किसानों के बजट पर भारी है ।
पेट्रोल, डीजल,रसोइ गैस और महंगाई के कारण केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग ज़िला कमिटी द्वारा 28 फरवरी को मशाल जुलूस और 1 मार्च को समाहरणालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में जिलाध्यक्ष शम्भु लाल यादव की अध्यक्षता में ज़िला कार्यालय कृष्णापूरी मटवारी में बैठक आयोजित किया गया,, विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग के प्राचार्य डॉ सुशील कुमार टोप्पो के नेतृत्व में महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शैक्षणिक जागरूकता परिभ्रमण के तहत ऐतिहासिक स्थल बहोरानपुर ग्राम पंचायत गुरहेत गये। वहां बौद्ध युगीन ऐतिहासिक पुरातत्व अवशेष का अवलोकन किया गया। विशेषकर भूगर्भ शास्त्र जंतु शास्त्र वनस्पति शास्त्र एवं भूगोल तथा इतिहास के शिक्षकों ने प्रश्नावली तैयार कर वहां के ग्रामीणों से पूछताछ की एवं इसका शोध पत्र तैयार कर भविष्य में राज्य एवं केंद्र सरकार को भेजने की योजना बनाई गई। प्राध्यापकों ने सर्वेक्षण के दौरान यह पाया कि लगभग 5:00 स्क्वायर किलोमीटर तक 9वीं से 11वीं शताब्दी के अवशेष उपलब्ध हैं भविष्य में इसकी बेहतर खुदाई से एक विस्तृत और विराट भारतीय संस्कृति का परिचय प्राप्त हो पाएगा विभिन्न स्थलों में फैले प्राथमिक अवशेष एवं पूर्व में सभ्य मानव संस्कृति के चिन्हित अवशेष झारखंड की समृद्धि संस्कृति के परिचायक हैं इस भ्रमण में वहां के जनप्रतिनिधियों ने काफी सहयोग दिया।
Transcript Unavailable.
विष्णुगढ़ ब्लॉक के सामने वनरक्षी के खिलाफ एक दिवसीय धरना ग्रामीणों ने दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिष्णुगढ़ भामस के सदस्य विडियो और थाना कार्यालय में मिलकर मजदुर के समस्या से रूबरू हुए | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिष्णुगढ़ में आर के एस एम के द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन का शिविर लगाया गया | निशुल्क मोतियाबिंद जांच व ऑपरेशन शिविर में 15 मरीजों की हुई जांच | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
