संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग के प्राचार्य डॉ सुशील कुमार टोप्पो के नेतृत्व में महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शैक्षणिक जागरूकता परिभ्रमण के तहत ऐतिहासिक स्थल बहोरानपुर ग्राम पंचायत गुरहेत गये। वहां बौद्ध युगीन ऐतिहासिक पुरातत्व अवशेष का अवलोकन किया गया। विशेषकर भूगर्भ शास्त्र जंतु शास्त्र वनस्पति शास्त्र एवं भूगोल तथा इतिहास के शिक्षकों ने प्रश्नावली तैयार कर वहां के ग्रामीणों से पूछताछ की एवं इसका शोध पत्र तैयार कर भविष्य में राज्य  एवं केंद्र सरकार को भेजने की योजना बनाई गई। प्राध्यापकों ने सर्वेक्षण के दौरान यह पाया कि लगभग 5:00 स्क्वायर किलोमीटर तक 9वीं से 11वीं शताब्दी के अवशेष उपलब्ध हैं भविष्य में इसकी बेहतर खुदाई से एक विस्तृत और विराट भारतीय संस्कृति का परिचय प्राप्त हो पाएगा विभिन्न स्थलों में फैले प्राथमिक अवशेष एवं पूर्व में सभ्य मानव संस्कृति के चिन्हित अवशेष झारखंड की समृद्धि संस्कृति के परिचायक हैं इस भ्रमण में वहां के जनप्रतिनिधियों ने काफी सहयोग दिया।