27 फरवरी 2021 को बेंगलुरु में कोर ग्रुप फॉर तिब्बत काउच की एक दिवसीय राष्ट्रीय बैठक हायलेसियन होटल रेजीडेंसी मैं आयोजित हुई,जिसमें तिब्बत की आजादी और उसे भारत की सुरक्षा कैसे हो उस पर विचार विमर्श किया गया और इस आंदोलन को और कैसे मजबूत किया जाए,जिससे चीनी सरकार तिब्बत को आजाद करने पर विवश हो जाए पूरे भारतवर्ष में तिब्बत सपोर्ट ग्रुप के संगठन को मजबूत करके तिब्बत की आजादी को भारत से और मजबूती से उठाना होगा इस पर विचार विमर्श हुआ। झारखंड हजारीबाग से क्षेत्रीय संयोजक (बिहार,झारखंड,छत्तीसगढ़) के सुदेश कुमार चंद्रवंशी इस बैठक में भाग लिए और अपने क्षेत्र में तिब्बती आंदोलन को कैसे मजबूत करें उस पर अपना विचार रखा। इस बैठक में सुंदर कुमार सुमन उत्तर प्रदेश, सौम्यदीप जी आसाम, डेविड जैकब कर्नाटका, महेंद्र संहपाल गुजरात, रूबी मुखर्जी पश्चिम बंगाल,अमृत जोशी कर्नाटका, जे पी अर्स कर्नाटक,संदेश मेश्राम महाराष्ट्र, ऋषि वालिया कुमार हिमाचल प्रदेश, फुनसुख लद्दाखी लद्दाख, जाकोब डेविड , तिब्बत समन्वय केंद्र के तेनजिन जॉर्डन,चोने ट्सेरिंग, जमयांग आदि उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।