राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को दो सप्ताह विस्तारित करने का सरकार ने निर्णय लिया है. अब यह 27 मई की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की आज हुई बैठक में 13 मई की सुबह छह बजे समाप्त हो रहे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को बढ़ाने का फैसला हुआ. इस बैठक में 16 मई की सुबह छह बजे से पूर्व से जारी प्रतिबंधों के अतिरिक्त निम्न नए प्रतिबंध भी प्रभावी रहेंगे।राज्य के बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों को 7 दिनों का होम अथवा इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन में रहना अनिवार्य होगा. यह वैसे व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जो 72 घंटे के अंदर राज्य से बाहर चले जाएंगे,इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. निजी वाहनों का मूवमेंट अनुमत कार्यों हेतु ई-पास के आधार पर होगा.शादी मात्र अपने घरों में अथवा कोर्ट में संपन्न किया जाएगा। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को विश्व नर्स दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के संयुक्त प्रयास से विश्व नर्स दिवस मनाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह के उपस्थिति में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों के द्वारा स्वास्थ्य के केंद्र में कार्यरत एएनएम कुमारी सुनीता कुमकुम कुमारी किरण सौरभ संध्या मुर्मू सरिता देवी हेमंत कुमारी को शॉल गुलाब मास्क जूस देकर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई किया गया ।कार्यक्रम में भा.म. स. के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम सचिव अजीत मिश्रा संगठन मंत्री थनेश्वर महतो उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के ऋत्विक मिश्रा जोधा महतो सांसद प्रतिनिधि शंभू नाथ पांडे जिला सत्संग प्रमुख वरुण कुमार रवि सिंह दीपू अकेला समेत कई लोग मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ बनासो रोड प्लस टू उच्च विद्यालय बिष्णुगढ़ के नजदीक स्थित न्यू परिवार क्लॉथ स्टोर संचालक के द्वारा चुपके-चुपके अपने दुकान का शटर खोलकर ग्राहकों को अंदर ले जा कर सामान की बिक्री कर रहा था। खुलेआम लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा था। इसकी सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को मिली सूचना मिलते ही अंचल निरीक्षक सतीश कुमार पुलिस अवर निरीक्षक रामसेवक प्रसाद आनन फानन में सशस्त्र बल के साथ त्वरित कार्रवाई किया गया। लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में संचालक उस्मान अंसारी पिता सलामत अंसारी नवादा निवासी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 85/ 2021के भारतीय दंड अधिनियम की धारा 188/ 269 / 290 / एवम 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा हजारीबाग की जिला अध्यक्ष रुचि कुजूर की मां सरोज डाडेल के निधन पर झारखंड प्रदेश के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने गहरा शोक व्यक्त किया है बादल पत्रलेख ने कहा है कि रुचि कुजुर की माता जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ ईश्वर उनकी मां की आत्मा को शांति प्रदान करें प्रभु उन्हें अपने चरणों में स्थान दे व समस्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति ईश्वर प्रदान करे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

इचाक प्रखंड के खुटरा गांव के जगदीश महतो का मवेशी की मौत वज्रपात से हो गए ।इससे किसान में चिंता से परेशान हो गया है।

बिष्णुगढ़ बैंक ऑफ इंडिया शाखा में कार्यरत कर्मियों को बीते सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया था। मंगलवार को कुछ ऐसा ही परिदृश्य फिर बैंक परिसर में देखने को मिला वही प्रखंड मुख्यालय में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की बैठक भी हुई जहां सोशल डिस्टेंस की अनदेखी किया गया।बैंक परिसर एवं प्रखंड कार्यालय में इस तरह की सामाजिक दूरी की अनदेखी किया जा रहा है तो कोविड-19 इस महामारी से छुटकारा पाना बहुत ही जटिल समस्या है आम नागरिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों दोनों के सहयोग से प्रखंड वासियों को कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ से निजात मिल सकता है। हमेशा सरकार के विधि व्यवस्था पर उंगली उठाना उचित नहीं है। स्वयं सावधानी से रहने की जरूरत है कई पुलिस अधिकारी से संक्रमित हो चुके हैं। आश्चर्य की बात यह है कि थाना परिसर से महज 100 मीटर दूरी में है बैंक स्थापित प्रशासन मौन है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोविड-19 वैश्विक महामारी में जहां लोग खुद अपने से बचने के लिए घर में सुरक्षित रह रहे हैं वहीं इस आपातकालीन स्थिति में विष्णुगढ़ के युवा सुरेश राम रजनीश मिश्रा रित्विक मिश्रा अनुराग बर्मन लगातार दूसरों की मदद कर हजारीबाग सदर अस्पताल में 15 दिनों से सेवा दे रहे हैं। ये युवा मरीजों की अलग-अलग तरीके से मदद कर रहे हैं ।ऑक्सीजन की उपलब्धता बेड उपलब्धता कोविड-19 वार्ड आइसोलेशन वार्ड आईसीयू हर जगह लोगों की सेवा करने में जुटे हुए हैं। युवाओं से अन्य लोग प्रेरणा लेकर कई कठिन परिस्थितियों को जूझ कर सरल बनाया जा सकता है।

विष्णुगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बोकारो जिला के नावाडीह पेंक क्षेत्र से अवैध कच्चा कोयला मोटरसाइकिल में लोड कर बंदखारो ऊंचाघाना बेहराटाड सा रूकुदर के रास्ते से ले जा रहे कोयला को पुलिस ने बरामद किया।

बिष्णुगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का पलायन होता है।देश के अन्य राज्यों में पूरी तरह से लॉक डाउन होने से महानगरों से प्रवासी श्रमिकों की लौटने की सिलसिला तेज हो गया है। प्रतिदिन श्रमिकों के लौटने से गांव में कोरोना संक्रमण होने की खतरा बढ़ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए बिष्णुगढ़ प्रखंड में 21 क्वॉरेंटाइन सेंटर अलग-अलग पंचायतों में बनाया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ क्षेत्र में तेजी से पाँव पसार रहे कोरोना महामारी से दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को प्रशासन ने दो दुकान सील किया एवं दो लोगों को गिरफ्तार किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।