कोविड-19 वैश्विक महामारी में जहां लोग खुद अपने से बचने के लिए घर में सुरक्षित रह रहे हैं वहीं इस आपातकालीन स्थिति में विष्णुगढ़ के युवा सुरेश राम रजनीश मिश्रा रित्विक मिश्रा अनुराग बर्मन लगातार दूसरों की मदद कर हजारीबाग सदर अस्पताल में 15 दिनों से सेवा दे रहे हैं। ये युवा मरीजों की अलग-अलग तरीके से मदद कर रहे हैं ।ऑक्सीजन की उपलब्धता बेड उपलब्धता कोविड-19 वार्ड आइसोलेशन वार्ड आईसीयू हर जगह लोगों की सेवा करने में जुटे हुए हैं। युवाओं से अन्य लोग प्रेरणा लेकर कई कठिन परिस्थितियों को जूझ कर सरल बनाया जा सकता है।
