झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के आदेश संख्या 234 /CS/Res/12/ 5 /2021के अनुसार स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत 16 मई 2021 से 27 मई 2010 तक लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने को लेकर बिष्णुगढ़ पुलिस गहनता से सभी वाहनों की जांच पड़ताल किया जा रहा है .सख्ती से पालन के लिए वाहन चालकों को रविवार को हिदायत देकर छोड़ दिया गया. नहीं मानने पर सोमवार से चालान काटा जाएगा. रविवार को थाना गेट के सामने अर जरी पिकेट के पास वाहनों का जांच पड़ताल किया गया तथा मास्क लगाने पर जोर दिया गया ।सरकार के जारी निर्देशों का पालन करवाना ही मुख्य उद्देश्य उक्त बातें थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने कहा कि सभी के सहयोग से कोविड-19 महामारी को फैलने से रोका जा सकता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हजारीबाग जिले में कोरोना से तीन और चार संदिग्ध सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई, वहीं 446 लोगों ने कोरोना को मात देकर घर को लौट चुके हैं रविवार को हजारीबाग में राहत की खबर सुनने को मिली जिले में संक्रमितों का आंकड़ा दिनों दिन कम होता जा रहा है जो एक तरह से राहत देने वाली खबर है रविवार को सैंपल जांच रिपोर्ट में 104 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए वहीं 446 लोग स्वस्थ होकर अपने अपने घरों को लौट चुके हैं। फिलहाल 2308 लोग अभी इलाज रत है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हजारीबाग के शहरी क्षेत्र में कोविड-19 के संक्रमण तथा बढ़ते पॉजिटिव मामलें को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हजारीबाग की टीम के द्वारा प्रत्येक दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर सैंपल कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है| जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जांच शिविर में वैसे लोग जिनमे सर्दी, खांसी, जुकाम, दस्त आदि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दे रहे हैं वे अपना कोविड-19 जांच निशुल्क करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

 झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता एजाज आलम ने जानकारी दी की भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने हजारीबाग सहित राज्य भर में हो कालाबाजारी पर सवाल उठाए कहा कि  27 अप्रैल को राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में बिचौलियों द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों को बेड दिलाने के लिए मनमानी कीमत की मांग का ऑडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस द्वारा 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

बिष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार के नजदीक काढा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दूरदराज से आने वाले मरीजों व मरीज के परिजनों को मुफ्त में काढा वितरण किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित की गई है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को 18 से 44 वर्ष के महिला पुरुष को कोविड-19 का टीका लगाने की प्रक्रिया जारी किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा पंचायत के नावाटाड निवासी चंद्रशेखर पटेल के 6 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की गुरुवार दोपहर को मौत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दिन में बच्चा खेलने के लिए घर से बाहर निकला था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

टेकलाल महतो डिग्री कॉलेज विष्णुगढ़ में पदस्थापित कपिल देव प्रसाद पिता हुलाश साव का असामयिक निधन बुधवार को हजारीबाग में इलाज के दौरान हो गया ।मिली जानकारी के अनुसार सांस लेने में कपिल देव प्रसाद को तकलीफ हो रही थी जिसका इलाज चल रहा था। कपिलदेव प्रसाद बिष्णुगढ़ के समाजिक कार्यों में बेहतर सहभागिता रहने के साथ वे कॉलेज में इतिहास विभाग में व्याख्याता के रूप में सेवा दे रहे थे ।इनके निधन पर बिष्णुगढ़ इंटर कालेज परिसर सभी कॉलेज कर्मियों एवं डिग्री कॉलेज कर्मियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किए हैं। शोक व्यक्त करने वालों में मांडू विधायक जे पी पटेल प्रिंसिपल राम चंद्र ठाकुर श्रीधर सर राज किशोर प्रसाद मोतीराम अनिल महतो दयाल महतो खगपती महतो समेत कई राजनीतिक दल के सदस्य ने शोक व्यक्त किए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक प्रदेशाध्यक्ष किसलय तिवारी कि अध्यक्षता में, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक का संचालन प्रदेश के महामंत्री रुपेश सिन्हा के द्वारा किया गया वहीं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश के मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने किया... बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी एवं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारीगण, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण, जिला अध्यक्षगण, महामंत्रीगण एवं जिला प्रभारीगण उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यो एवं सेवा कार्यक्रमों की चर्चा की गई एवं भविष्य के दिनों में मोर्चा के द्वारा होने वाले कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा हुई... *मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी को संबोधित करते हुए कहा कि* कोरोना वायरस की इस वैश्विक महामारी में झारखंड प्रदेश पूरी तरह जूझ रहा है युवा मोर्चा का हर एक कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए हो समर्पित, इस पर हम सभी को ध्यान देने की जरूरत है।

उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने ईद उल फितर पर्व को लेकर हजारीबाग के मुस्लिम धर्मावलंबियों से अपील की है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को अब तक सभी का सहयोग मिला है वह आगे भी अपेक्षित है कोरोना के प्रकोप को देखते हुए अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है उन्होंने घर पर ही त्यौहार मनाने व घर से ही नमाज अदा करने को कहा है उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर सभी धार्मिक स्थलों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत राज्य सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।