हजारीबाग जिले में कोरोना से 05 और 04 संदिग्ध सहित 09 लोगों की मौत हो गई, वहीं 317 लोग कोरोना को मात देकर घर को लौट चुके हैं बुधवार को हजारीबाग में लगातार राहत की खबर सुनने को मिल रही है। क्योंकि जिले में संक्रमितों का आंकड़ा दिनों दिन कम होता जा रहा है जो एक तरह से राहत देने वाली खबर है बुधवार को सैंपल जांच रिपोर्ट में 102 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए वहीं 317 लोग स्वस्थ होकर अपने अपने घरों को लौट चुके हैं। फिलहाल 1654 लोग अभी इलाज रत है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सर्वधर्म मानवता मंच के हजारीबाग जिला ईकाई के तत्वावधान मे सरकार के द्वारा दिए गए गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए डेली मार्केट स्थित गुरु गोविंद सिंह रोड़ मे गरीब व जरुरत मंद लोगों के बीच नि:शुल्क प्रोटीन युक्त खिचड़ी का वितरण किया गया । इस अवसर पर जिला ईकाई के अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि भुखों को खाना खिलाना और प्यासे को पानी पिलाना मानवता की सबसे बड़ी पहचान है । मुख्य सहयोगी कर्ता डेली मार्केट के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आज से शहर मे लाॅकडाउन जारी रहने तक गुरु गोविंद सिंह रोड़ मे पूर्वाह्न 10 बजे से लेकर दोपहर के 02 बजे तक गरीब, असहाय, तथा जरुरत मंदो को नि:शुल्क भोजन व पानी की सेवा सर्वधर्म मानवता मंच की ओर से जारी रहेगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत योग्य लाभुकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। हजारीबाग उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने माह मई 2021 से कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए सरकार के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अतिरिक्त प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पीएचएच एवं अंत्योदय परिवारों को प्रति लाभुक 5 किलोग्राम की दर से मुफ्त खाद्यान्न (चावल एवं गेहूं) का वितरण का निर्देश दिया है| उन्होंने कहा की जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के द्वारा सभी लाभुकों को माह मई 2021 का खाद्यान्न अब तक नहीं दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई है एवं कई जन वितरण प्रणाली विक्रेताओ ने केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के खाद्यान्न का वितरण किया है| उपायुक्त ने कहा कि माह मई'21 एवं जून 2021 में लाभुकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण दोनों योजनाओं के द्वारा खाद्यान्न का वितरण मुफ्त किया जाना है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर विष्णुगढ़ पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को 4 जगहों पर बैरियर लगाकर अर्जरी पिकेट बनासो चौक थाना गेट के सामने बैरियर लगाकर बिना मास्क बिना ई पास बिना हेलमेट के चालकों एवं छोटी वाहन चालकों का जाँच करते हुए 35 वाहन चालकों के विरूध्द चालान काटा गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोविड 19 महामारी के मद्देनजर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए, सी0सु0बल मेरू द्वारा दिनांक 11 मई 2021 को आरंभ की गई भोजन वितरण की कार्यवाही, सप्ताह भर से सुचारू रूप से सदर अस्पताल हजारीबाग में जारी है। हर रोज, 250 से 300 जरूरतमंद लोग व अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन इस सुविधा से लाभान्वित हो रहे हैं। मेरू केम्प से तैयार किया हुआ भोजन पानी एवं अपने डस्टबिन आदि लेकर आने वाला सीमा सुरक्षा बल मेरू का दल प्रतिदिन नियत समय पर पहुंच कर, सुव्यवस्थित तरीके से मानव सेवा में लीन जरूरतमंद लोगो को यह भोजन सुलभ करा रहा है। स्वच्छ भारत मुहिम को बढावा देते हुए यह दल बायोडिगे्रड्डबल डिस्पोजेबल प्लेटों का प्रयोग कर रहा है। पुरी कार्यवाही में कोविड 19 महामारी के प्रोटोकाॅल का सहज ही पालन देखा जा सकता है। सीमा सुरक्षा बल हर सम्भव जरूरतमंद लोगो की सेवा के लिये सदैव तत्पर है। बावा मेरू के तत्वावधान में किया जा रहा खाना वितरण का यह कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिये कुछ दिनों तक निरंतर चलेगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत अंतर्गत भांडेरी गांव में बीते 14 से 18 अप्रैल 2021 को तालाब गहरीकरण में लगे 50 श्रमिकों के बीच एकता परिषद जन संगठन संस्थापक मुख्य अतिथि राजगोपाल पी वी ही के द्वारा वितरण किया गया।
हजारीबाग जिले में कोरोना से छः लोगों की मौत हो गई, वहीं 411 लोग कोरोना को मात देकर घर को लौट चुके हैं सोमवार को हजारीबाग में राहत की खबर सुनने को मिली जिले में संक्रमितों का आंकड़ा दिनों दिन कम होता जा रहा है जो एक तरह से राहत देने वाली खबर है सोमवार को सैंपल जांच रिपोर्ट में 215 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए वहीं 411 लोग स्वस्थ होकर अपने अपने घरों को लौट चुके हैं। फिलहाल 2108 लोग अभी इलाज रत है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हजारीबाग के शहरी क्षेत्र में कोविड-19 के संक्रमण तथा बढ़ते पॉजिटिव मामलें को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हजारीबाग की टीम के द्वारा प्रत्येक दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर सैंपल कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है| जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जांच शिविर में वैसे लोग जिनमे सर्दी, खांसी, जुकाम, दस्त आदि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दे रहे हैं वे अपना कोविड-19 जांच निशुल्क करा सकते हैं 18 मई कोविड जांच शिविर का अग्रिम कार्यक्रम पच्चु गोप टाल (एंटीजन) गांधी मैदान, मटवारी (एंटीजन) हुडहुडू कम्युनिटी हॉल (एंटीजन) नवाबगंज,पुलिस लाइन के समीप और मिशनरीज ऑफ चैरिटी(एंटीजन) पुराना बस स्टैंड (वीटीएम) आदिम जनजाति स्कूल, दीपूगढ़ा (एंटीजन) कोर्रा चौक (एंटीजन) मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का करें अनुपालन
नगर आयुक्त नगर निगम हजारीबाग ने कोरोना काल मे चलाये जा रहे विशेष साफ-सफाई अभियान को जारी रखने का निर्देश नगर प्रबंधको, हेड जमादार तथा जमादारों को दिया।प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है, सभी छोटी बड़ी नालियों की सफाई करवायी जा रही है।आगामी माह में बरसात को देखते हुए मुख्य बड़े नालो की विशेष सफाई की जा रही है।विदित है कि इस सफाई अभियान के लिए प्रत्येक वार्ड के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किये गए है।इसके अतिरिक्त दैनिक शिकायत तथा PGMS पॉर्टल पर दर्ज शिकायत के अनुरूप सफाई संबंधी कार्यो का निष्पादन रोजाना किया जा रहा है।
फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सम्मानित सदस्य गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित केसर सिंह दिलीप सिंह के संचालक सरदार दिलीप सिंह की रविवार की देर शाम निधन हो गर्ई फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभी सदस्यों ने एक निजी ग्रुप में शोक व्यक्त किया। फेडरेशन और चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा दिलीप सिंह चेंबर के एक सम्मानित सदस्य थे इतनी जल्दी हम सभो को छोड़कर जाना अत्यंत दुःखद है इनका असमय चले जाना पूरे चेंबर परिवार के लिए मर्माहत है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके परिवार के सदस्यों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
