भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा की सातवीं वर्चुअल मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरदीप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें राज्य के सभी मीडिया प्रभारी और प्रवक्तागण शामिल हुए। मीटिंग में सेवा ही संगठन है-2 में मोर्चा द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की गई। सभी को जनहित के लिए सक्रिय रहने और मंडल कमिटियों का शीघ्र गठन का निर्देश दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मूल्यों में बढ़ोतरी के बावजूद उन्हें पुरानी दरों पर ही खाद मुहैया कराने का निर्णय लिया है इसके बाद DAP खाद का एक बैग 2400 रु की जगह अब 1200रु में ही मिलेगा। सरकार ने कोरोना से निबटने के लिए अपने देश में निर्मित संयत्र और उपकरणों के अलावा विदेशों से ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसेंट्रेटर आदि सभी राज्यों को मुहैया कराया। अभी तक देश भर में लगभग 18 करोड़ नागरिकों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। भारत ने कोरोना की दो वैक्सीन के साथ दवा और अब होम टेस्ट किट बनाया है। केंद्र सरकार जहां बीमारी वहीं इलाज की नीति पर काम कर रही है, सरकार अपने नागरिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध और कटिबद्ध है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिष्णुगढ़ प्रखंड में शुक्रवार को दोपहर में हुई आंधी तूफान की वजह से कोनार डैम जमनी जारा के पास 33kv हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने पर तार पोल डिस क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे पूरा बिष्णुगढ़ प्रखंड में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है ।शनिवार दोपहर तक बिजली मरम्मत का कार्य होने के बाद बिजली बहाल किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 30 वीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने कहा कि देश अभी कोरोना काल से गुजर रहा है। इसलिए घर में सुरक्षित रहें भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने से बचें।इस अवसर पर मास्क भी वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो गांव में शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से मिट्टी गीला होने के कारण कूप निर्माण में लगे श्रमिक सुखदेव महतो पिता हुलास महतो घायल हो गए मिली जानकारी के अनुसार आज सभी मजदूर काम कर रहे थे। उसी दौरान ऊपर से गीली मिट्टी धंस गया कुआं के नीचे काम कर रहे सुखदेव को ऊपर से हटने का आवाज दिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के ऊँचाघाना से जीतेन्दर कुमार ,युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में लोग जानकारी के अभाव में टीकाकरण नहीं करवा पा रहे है। इन लोगों के लिए टीकाकरण के सुलभ व्यवस्था किया जाना चाहिए।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले बिष्णुगढ़ प्रखंड इकाई के द्वारा कोविड-19 महामारी को देखते हुए पार्टी के राज्यस्तरीय दिशानिर्देश का पालन करते हुए मांग दिवस मनाया गया ।जिसमें सरकार के विभिन्न मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लिए नारे लगाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ थाना से रंजीत कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनको कोरोना वैक्सीन लेने की इक्छा है परन्तु उनके क्षेत्र में इसकी कोई भी व्यवस्था नहीं है

Transcript Unavailable.

झारखण्ड के हज़ारीबाग़ के बिष्णुगढ के आदर्श कुमार ने झारखंड मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछा कि क्या एलर्जी होने पर भी कोरोना का टिका लगाया जा सकता है ?

पच्चु गोप टाल (एंटीजन) गांधी मैदान, मटवारी (एंटीजन) कोर्रा चौक (बीएलएम) जज कॉलोनी हुडहुडू, मजार के समीप और फॉरेस्ट कॉलोनी मंदिर के समीप (एंटीजन) पुराना बस स्टैंड (वीटीएम) कदमा शिव मंदिर (एंटीजन)